Home NEWS 49 साल के एमपी की तीसरी शादी, इस बार दुल्हन बनी 18...

49 साल के एमपी की तीसरी शादी, इस बार दुल्हन बनी 18 साल की स्कूल गर्ल

0
233

पाकिस्तान की मशहूर हस्तियों में शुमार टीवी होस्ट और इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के सांसद आमिर लियाकत तीसरी शादी करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान भी अब तक तीन शादियां कर चुके हैं। इमरान ने अपने सांसद को इस शादी पर फोन के जरिए मुबारकबाद दी है।

खास बात यह है कि आमिर की दूसरी पत्नी से उनका तलाक बुधवार को हुआ और 24 घंटे भी नहीं बीते थे कि लियाकत साहब ने सोशल मीडिया पर बड़े फख्र से अपनी अगली शरीक-ए-हयात यानी पत्नी का परिचय दुनिया को दे दिया।

वैसे PTI के चेयरमैन और प्रधानमंत्री इमरान खान का आमिर लियाकत को बधाई देना चौंकाने वाली बात नहीं मानी जानी चाहिए। करीब 70 साल के इमरान खुद भी तीन शादियां कर चुके हैं। पहली पत्नी का नाम जेमिमा गोल्डस्मिथ, दूसरी पत्नी का नाम रेहम खान है। तीसरी पत्नी बुशरा बीबी मेनका हैं। बुशरा के पहली शादी से पांच बच्चे हैं।

आमिर लियाकत 2018 के चुनाव में इमरान ने उन्हें पार्टी टिकट दिया और वो जीतकर सांसद बन गए।

आमिर ने सोशल मीडिया पर कहा- वजीर-ए-आजम जनाब इमरान खान साहब ने मुझे फोन किया और निकाह पर बधाई दी। मैं उनका तहेदिल से शुक्रगुजार हूं। जहां तक मेरी शादी से जलने वालों की बात तो मैं उनसे बस इतना ही कह सकता हूं- दुनिया जले तो जले।

पहली और दूसरी पत्नी
बुधवार को उनकी दूसरी पत्नी सैयदा तुबा अनवर ने तलाक का ऐलान किया। इसके पहले वो बुशरा आमिर से भी तलाक ले चुके हैं। गुरुवार को लियाकत ने सोशल मीडिया पर बताया कि वो सैयदा दानिया शाह से निकाह करने जा रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने 13 पोस्ट करके इस शादी के बारे में जानकारी दी। दानिया के बारे में ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ ने लिखा- वो गुरुवार को ही 18 साल की हुई हैं। वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दानिया अभी स्कूल में ही पढ़ रही हैं और लियाकत 49 साल के हैं।

फोन पर पहली पत्नी को तलाक
आमिर लियाकत हुसैन ने जब दूसरी शादी की थी, उस वक्त उनकी पहली पत्नी सईद बुसरा इकबाल ने आरोप लगाया था कि, आमिर लियाकत ने उन्हें फोन पर ही तलाक दे दिया था। सईद बुसरा ने बताया था कि, आमिर लियाकत के फैसले से उसकी जिंदगी में तूफान खड़ा हो गया था और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि, अचानक उनकी जिंदगी में भूचाल कैसे आ गया। उन्होंने कहा था कि, आमिर लियाकत के फैसले से उन्हें काफी गहरी ठेस पहुंची है।

दूसरी पत्नी भी थी बेहद खूबसूरत
आमिर लियाकत हुसैन की दूसरी पत्नी सैयद टूबा भी बेहद खूबसूरत हैं और वो एक अभिनेत्री हैं। इंस्टाग्राम पोस्ट में तलाक की घोषणा करते हुए उन्होंने लिखा है कि, ”मेरे लिए ये बताना काफी कठिन है कि पिछला कुछ समय मेरे लिए कितना मुश्किल रहा है। लेकिन मुझे अल्लाह पर यकीन है और मैं सभी लोगों से अपील करती हूं, कि वो मेरे फैसले का सम्मान करें’। आपको बता दें कि, आमिर लियाकत ने साल 2018 में दूसरी शादी की थी।

‘सुहागरात’ देखने को बेकरार
वहीं, पाकिस्तानी मीडिया में आमिर लियाकत की तीसरी शादी काफी चर्चा बटोर रही है और उनकी तीसरी पत्नी ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें आमिर लियाकत अपनी तीसरी बीवी के साथ बिस्तर पर दिख रहे हैं। जिसमें उनकी तीसरी बीवी वीडियो बना रही है और आमिर लियाकत शरारती मुस्कान मुस्कुरा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!