पीनल पटेल :उमरगाम तालुका की आदर्श बुनियादी गुजराती कन्या स्कूल के 7 वी कक्षा में अभ्यास करती 14 वर्षीय खुश्बू अब्दुल मेहबूब खान ने भगवत गीता क्विज़ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया,3915 गीता के उपदेश पर क्विज़ में खुश्बू खान ने 428 क्विज़ समूह के सही उत्तर देकर देश में प्रथम स्थान हासिल किया।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष डॉ मोशिनभाई लोखंडवाला, प्रदेश कार्यलय मंत्री नासिरभाई, प्रदेश मंत्री इलियाज मामू ,जिल्ला अध्यक्ष फारूकभाई पेनवाला के साथ प्रदेश अध्यक्ष श्री सी आर पाटिल से खुश्बू खान,पिता अब्दुल महबूब खान ,माता जी की मुलाकात और परिचय कराया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल ने खुश्बू खान से मुकालात कर शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। खुश्बू खान सामान्य परिवार से आती है ओर अल्पसंख्यक मोर्चा ने आने वाले समय मे स्कोलरशिप में मदद कर ने का आश्वासन दिया ।





