संजान : भिलाड के पास धनोली में शिवई ट्यूशन क्लासेस धनोली द्वारा जरूरतमंद बच्चों को छात्रों द्वारा नोटबुक वितरण किए गए। हिंदू युवा वाहिनी वलसाड जिलाध्यक्ष कमलेश माली के मार्गदर्शन में किए गए सेवा कार्य का मुख्य बिंदु यह रहा। कमलेश माली द्वारा ट्यूशन कक्षाओं के छात्रों को स्वयं सेवा कार्य की जागृति की प्रेरणा मिले और समाजमे अपना योग्यदान देने की शिक्षा दी। कमलेश माली के अनुसार बच्चे को पढ़ाने के साथ-साथ सेवा कार्य करने से उसे विनम्रता, धैर्य और सेवा कार्य करने का उत्साह मिलता है।इसलिए इस सेवा कार्य में उन्होंने ट्यूशन के छात्रों भाविन अहीर, अनीश लोटाडा, मित अहीर, दृष्टि अहीर, वृत्ति अहीर, साहिल दलवी, प्रतीक्षा जिरवा, रोशनी पटेल और शालू गिंभल को छात्र स्वयंसेवक बनने और जरूरतमंद बच्चों के लिए अपने तरीके से योगदान करने में मदद की। मंद बच्चों को नोटबुक देकर सेवा की।छात्रों का यह भी मानना था कि अगर हम वास्तव में किसी की मदद करते हैं तो मन में अलग भावना पैदा होती है। शिवया ट्यूशन क्लासेज ने कहा कि वे भविष्य में भी ऐसी सेवा गतिविधियों का संचालन कर छात्रों को भारत का एक उत्कृष्ट नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते रहेंगे।





