
Mintu Jaiswal : उमरगांव तालुका के सरीगॉव में कुदरत की गोद में स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज (लक्ष्मी विद्यापीठ) में तारीख 4 फरवरी ,2022 को ऑनलाइन परिसंवाद का आयोजन किया गया,जिस कार्यक्रम के मुख्य व्यक्ता और विषय निष्णांत डॉ.अमोल डिओरखर (रीसर्च मैनेजर,आर एंड डी सेंटर,IOCL) और श्री हरिओम भाटिया (असिस्टेंट मैनेजर,आर एंड बी बरोडा) रोड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी,डामर के बारे में माहिती,और उसकी प्रेक्टिकल तरीके से समझाया.इस सेमिनार में इंजीनियरिंग की अनेक शाखाओ,खास करके सिविल डिप्लोमा विषयगत डिग्री के छात्रों और अध्यापको ने हिस्सा लिया था.सिविल इंजीनियरिंग छात्रों क लिए दिशा प्रेरक ऐसे सेमिनार का आयोजन श्री शुभम शाह (असिस्टेंट मैनेजर,इनस्ट.बस.वापी ,सूरत डिवीज़न )द्वारा कॉलेज के माद्यम से डॉ.बासवराज पाटिल (डायरेक्टर,LIT)उपरांत डिग्री और डिप्लोमा शाखा के डिपार्टमेंट हेड के संचालन में किया गया था.इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य रोड कंस्ट्रक्शन मटेरियल और मशीन क्षेत्र में एडवांस टेक्नोलॉजी द्वारा स्मार्ट रोड,इंटेलिजेंट ट्रांसपोर्ट,एडवांस ट्रैफिक मेनेजमेंट सिस्टम अनेक इंजीनियरिंग के छात्र जाने और समझे.कार्यक्रम के माध्यम से वक्ता श्री द्वारा अलग-अलग रोड टेक्नोलॉजी,डामर के बारे में विशेष माहिती और उसकी उपयोगिता,विशेष तकनिकी सुविधाओं का महत्तम उपयोग कैसे कर सकते हे उसके बारे में जानकारी दी गयी.इसके अलावा प्लास्टिक बेग के रोड कंस्ट्रक्शन में सफल उदाहरण की चर्चा भी की.कार्यक्रम के अंत में आभार मानने के बाद संचालक टीम द्वारा कॉलेज उपरांत संस्था के परिवार रुपी आयोजक श्री और मुख्य व्यक्ता श्री का भी अभिवादन किया गया.




