सरीगाव के आदिवासी परिवार ने पर्यावरणवादी की पहल करते हुए लोगो को प्रेरणा दी

0
187

Mintu Jaiswal : सरीगाव स्मशान में 25 लाख के खर्च से wifi,cctv कैमरा ऑटोमैटिक गैस स्मशान भट्टी तैयार की गयी,जिसमे सरीगाव की जनता को भट्टी में मृतदेह जलने को लेकर मन में कुछ शंका कचोट रही थी,परन्तु तारीख 30-01-2022 को विनोद सत्यनारायण गुप्ता नामक व्यक्ति की मृत्यु हुई और उनके मृतदेह को श्मशान की भट्टी में अंतिम संस्कार किया गया,उसके बाद सरीगाव ग्रा.पं.द्वारा जनता को श्मशान भट्टी के फायदों की जानकारी दी गयी,जिसमे लकड़ी का खर्च, केरोसिन,समय की बचत और पर्यावरण को होने वाली हानि के बारे में बताया गया.सरीगाव दक्षिण विभाग क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी परिवार की स्व.लाड़की हरेशभाई गंजडिया की मृत्यु हुई और उनके परिवार ने पर्यावरणवादी निति अपनाते हुए मृतक महिला सदस्य को श्मशान भट्टी में अंतिम संस्कार किया,पहल करते हुए समग्र आदिवासी समाज और सरिगाव की जनता को प्रेरणा दी.ऐसे आदिवासी परिवार की पहल को ग्रा.पं. सरिगाव दिल से नमन करती हे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here