हेल्पिंग हैंड चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित किडनी केयर,महेता हॉस्पिटल में कैबिनेट मंत्री श्री कनुभाई देसाई के हस्तक कार्डीयाक/इंटेंसिव केयर एम्बुलेंस का लोक अर्पण किया गया

0
202

हेल्पिंग हैंड चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित किडनी केयर,महेता हॉस्पिटल में कैबिनेट मंत्री श्री कनुभाई देसाई के हस्तक कार्डीयाक/इंटेंसिव केयर एम्बुलेंस का लोक अर्पण किया गया.जो पारडी की जनता के लिए आशीर्वाद रूप हे.
पारडी ता.5 फरवरी ,2022 सेवाकिय कार्यो में हमेशा आगे रहने वाली संस्था हेल्पिंग हैंड चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा एक और सुनहरा काम किया गया.पारड़ी के MLA और गुजरात राज्य के केबिनेट मंत्री श्री कनुभाई देसाई के फंड से आधुनिक कार्डियाक/इंटेंसिव केयर एम्बुलेंस लोगो की सेवा के लिए अर्पण किया गया.कनुभाई देसाई के हस्तक से लोकअर्पण किया गया.इस प्रसंग में हेल्पिंग हेंड चेरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी ,जिला भाजप प्रमुख हेमंत कंसारा,महामंत्री कमलेश पटेल ,महेंद्र चौधरी,डॉ.थोसर,राजेश राणा,महेश देसाई,पारडी नगरपालिका के कॉर्पोरेटर,सीनियर सिटीजन प्रवीण शाह,संजय बरिया,पारडी के नगरजन,सामाजिक राजकीय वडील और दानवीर जैसे लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.हेल्पिंग हेंड चेरिटेबल ट्रस्ट के चैयरमेन डॉ.प्रफुल मेहता ने सबका स्वागत करते हुए हमेशा साथ सहकार देने के लिए कनुभाई देसाई का आभार माना.ट्रस्ट के वाईस चैयरमेन शरद देसाई ने भी कनुभाई देसाई का आभार व्यक्त करते हुए हमेश मददरूप बने और रस्ते का जरुरी काम हाथ में लिया उसका आभार माना.
श्री कनुभाई देसाई को आभार पत्र देकर उनका विशेष तोर पर अभिनन्दन किया.
इस प्रसंग में डुमलाव के लालाभाई सहकारी परिवार मंडली की तरफ से हेल्पिंग हेंड चेरिटेबल ट्रस्ट को स्व.ज्योतिबहन तथा स्व.बाबूभाई लालभाई भगवानजी देसाई के पुण्य स्मरण तिथि पर एक लाख रुपये का दान किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here