Home गुजरात जलाराम धाम, लस्कना गांव में 246 लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर...

जलाराम धाम, लस्कना गांव में 246 लोगों का मुफ्त स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

0
265

जलाराम धाम, लस्कना गांव में रेड क्रॉस ब्लड बैंक सूरत, सक्षम सूरत और इनरव्हील क्लब ऑफ सूरत सीफेज द्वारा लोक दृष्टि आई बैंक के सहयोग से मुफ्त आई चेकअप शिविर का आयोजन किया गया। इसमें आंखों के सुपर स्पेशलिस्ट डॉ. पिंकल माथुकिया शिरोया और कमांडेंट डॉ. प्रफुल्ल शिरोया (लोक दृष्टि आई बैंक, रेड क्रॉस ब्लड सेंटर) की देखरेख में जरूरतमंदों को डॉक्टर के मार्गदर्शन अनुसार चश्मे और मोतियाबिंद ऑपरेशन की सुविधा दी गई।

यह आयोजन सूरत से कामरेज रोड पर स्थित जलाराम धाम में किया गया, जिसमें जलारामधाम के धनवंतभाई कोटक, रीमा अग्रवाल, सविता आर्य, चंदा पटोल्या, कविता सरफ और अहमदाबाद से पधारे समीर शाह एवं डॉ. प्रफुल्ल शिरोया ने जेराम बापू के आशीर्वाद से इस शिविर का शुभारंभ किया।
इस शिविर में कुल 246 लोगों की सामान्य और आंखों की जांच की गई। इनमें से 112 लोगों को पास के नंबर के चश्मे दिए गए, 13 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चुना गया और 39 बच्चों को विटामिन A की दवा दी गई।
रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3060 के ऑर्गन और ब्लड डोनेशन प्रोजेक्ट के कोऑर्डिनेटर व होमगार्ड्स कमांडेंट डॉ. प्रफुल्ल शिरोया ने ‘पहला सुख निरोगी काया’ के सिद्धांत को सार्थक करने और मधुमेह को कम करने के लिए लोगों को मिलेट डाइट, योग, व्यायाम और भरपूर नींद की जानकारी दी।
साथ ही उन्होंने ‘जीते जी रक्तदान, जाते जाते नेत्रदान, देहदान और अंगदान’ की भी अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!