Home गुजरात उमरगांव तालुका के संजान गांव से गुम हुए पिंकेश रजनीकांत पानवाला को...

उमरगांव तालुका के संजान गांव से गुम हुए पिंकेश रजनीकांत पानवाला को पुलिस ने काफी जद्दोजहद के बाद ढूंढ निकाला गया तथा (पिंकेश)लड़के को परिवार को सौंपा गया….

0
729

संजान गांव से पिछले महीने एक पिंकेश रजनीकांत पानवाला नामक युवक गुम हुवा था या फिर घर छोड़कर चला गया था ऐसा भी कह सकते है,लड़के के परिवार वालों ने पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज करवाई थी, शिकायत करने के बावजूद पिछले एक महीने से लड़के को ढूंढ पाना काफी मुश्किल होता जा रहा था.
उमेरगाव पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर एस.डी.चौधरी के मार्गदर्शन में संजान आउट पोस्ट के इंचार्ज कैलाश बुधाभाई ठाकरे द्वारा काफी जद्दोजहद के बाद गुमशुदा लड़के (पिंकेश) को सही सलामत दिनांक 26/09/2024 को वलसाड हाईवेसे ढूंढ निकाला गया तथा परिवार वालो को सौंपा गया.
पिछले एक महीने से लड़के का परिवार काफी दुखी था,जैसे परिवार वालो को लड़के की मिलने की खबर मिली तो लड़के के परिवार तथा मित्रो में खुशी की लहर दौड़ उठी,लड़के के परिवार वालो मे उमरगांव पुलिस इंस्पेक्टर एस.डी.चौधरी तथा संजान पुलिस स्टेशन के इंचार्ज कैलाश भाई ठाकरे एवम संजान पुलिस स्टेशन के स्टाफ का दिल से धन्यवाद किया साथ ही कापड़ी समाज के आगेवानो ने पुलिस इंस्पेक्टर एस.डी.चौधरी को पुष्पगुच्छ देकर,फूलहार के साथ सम्मान किया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!