संजान बंदर से गुम हुई 20 वर्षीय युवती की सही सलामत घर वापसी करने पर संजान बंदर मुस्लिम समाज के आगेवान तथा युवती के परिवार वालों ने उमरगांव पुलिस इंस्पेक्टर का पुष्पगुच्छ तथा फूलहार से किया सम्मान….

0
341

अगस्त के महीने में संजान बंदर के बंधारपाड़ा में रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती अपने घर से बिना किसी को कुछ बताए अचानक से कही चली गई थी, जिसकी शिकायत लड़की के घर वालों ने उमरगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थी,शिकायत के आधार पर उमरगांव पुलिस टीम एक्शन मोड में आई और पुलिस इंस्पेक्टर श्री एस.डी.चौधरी के मार्गदर्शन में अपने गुप्त सूत्रों के साथ टेक्निकल सर्विलांस के आधार पर काफी मशक्कत के बाद लड़की को 20 सितंबर 2024 के दिन मुंबई से ढूंढ निकाला गया और संजान बंदर के मुस्लिम समाज के आगेवानो के सामने लड़की को उनके परिवार वालों को सोपा गया,लड़की के मिलने पर लड़की के घर वाले काफी भावुक हुए और उमरगांव पुलिस टीम का दिल से शुक्रिया करते हुए धन्यवाद कहा,लड़की के घर वालों ने उमरगांव पुलिस स्टेशन के पुलिस इंस्पेक्टर श्री एस.डी.चौधरी तथा पुलिस सब–इंस्पेक्टर श्री वसावा और उनकी पूरी टीम का मुस्लिम समाज संजान बंदर के आगेवानो ने तथा लड़की के परिजनों ने पुष्पगुच्छ देकर तथा साल ओढ़ाकर सम्मान किया गया और आगे भी इसी तरह पुलिस अपना काम करती रहे ऐसी इच्छा दिखाई.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here