Home गुजरात उमरगांव के चित्रकूट इलाके में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म होने...

उमरगांव के चित्रकूट इलाके में 3 साल की बच्ची से दुष्कर्म होने पर वलसाड जिला भाजपा के लघुमति मोर्चा के मंत्री नुरुल सुलतान ने की कडी निंदा,साथ ही सख्त से सख्त सजा की अपील की….

0
554

उमरगांव तालुका के चित्रकूट इलाके में तीन साल की बच्ची के साथ हुए घिनौने कृत्य की कडी निंदा करते हुए भाजपा लघुमती मोर्चा के मंत्री नुरुल सुलतान.
मैं नुरुल सुलतान कल तीन साल की बच्ची के साथ हुए घिनौने कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं।’ प्रशासक से मेरा विनम्र निवेदन है कि ऐसा घिनौना कृत्य करने वाले नराधम को कड़ी से कड़ी सजा दी जाये।
ऐसे नीच पापियों की कोई धर्म या जाति नहीं होती और वे शैतान कहलाते हैं और शैतानों का समाज में कोई स्थान नहीं होता। ऐसे शैतानों के लिए मौत की सज़ा भी कम है.
किसी भी समाज या किसी भी धर्म या किसी भी जाति के ऐसे शैतानों को कड़ी सजा देना हर समाज का पवित्र कर्तव्य बन जाता है।
किसी भी समाज की बहन-बेटियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रत्येक नागरिक का पवित्र कर्तव्य है।
मैं अपने समस्त मुस्लिम समुदाय की ओर से अपनी मांग और भावना व्यक्त करता हूं कि ऐसे शैतान को फांसी दी जानी चाहिए।’
मैं पीड़ित लड़की और उसके माता-पिता और परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और दुख की इस घड़ी में मैं उनके साथ हूं।’
काफी कम समय में नराधम को पकड़ने के लिए वलसाड जिले के एस.पी.साहब और उमरगाव पी.आई साहब तथा वलसाड जिले की पूरी पुलिस टीम की सराहना करता हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!