लायंस इंग्लिश स्कूल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2024:योग एक अनुशासन , स्वस्थ जीवन का आश्वासन – फतेहसिंह चौहानयोग

0
322

सिलवासा। संघ शासित प्रदेश दादरा एवं नगर हवेली में स्थित लायंस इंग्लिश स्कूल में 21 जून, 2024 को दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष फतेहसिंह जी चौहान, विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के उपाध्यक्ष अनंतराव डी निकम जी, संयुक्त सचिव जयेन्द्र सिंह राठौड जी, श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की उप प्राचार्य जान्हवी अरेकर तथा लायंस इंग्लिश स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्या निराली पारेख जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के योग शिक्षक अमलेश घोष द्वारा एक घंटे का योग सत्र संपन्न करवाया गया जिसमें उन्होंने कई तरह के आसन करवाए एवं उनके महत्व से अवगत करवाया।

तत्पश्चात संस्था के अध्यक्ष फतेहसिंह जी चौहान ने सभी को 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि योग शारीरिक और मानसिक तनाव को दूर करने का उत्तम माध्यम हैं अतः सभी को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित नारी शक्ति को वट पूर्णिमा व्रत की बधाई देते हुए कहा कि उन्हें अपने परिवार के स्वास्थ्य के साथ साथ स्वयं के स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद प्रस्ताव के बाद राष्ट्रीय गान के साथ हुआ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here