लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहान जी पर बरसा लोगों का प्यार और स्नेह
शानदार तरीके से मनाया गया फतेहसिंह चौहान जी का 70वां जन्मदिन

जन्मदिन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हस्तियों ने फतेहसिंह चौहान जी के जन्मदिन में शिरकत कर दी जन्मदिन की बधाई
सिलवासा। दादरा एवंं नगर हवेली की पहचान माने जाने वाले एवं लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहान जी का 70 वां जन्मदिवस समारोह 17 जून 2024 को लायंस स्कूल के कैंपस में बहुत ही हर्षोल्लास से मनाया गया जिसमें प्रदेश की विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी कई जानी मानी हस्तियों ने सम्मिलित होकर एवं पुष्प गुच्छ देकर जन्मदिन की बधाई दी और उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

इसके अलावा भी उनके प्रशंसको ने फेसबुक, ट्विटर, वाट्सअप पोस्ट एवं इंस्टाग्राम जैसे विभिन्न माध्यम से जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की और उनकी लंबी उम्र की कामना भी की।
इस समारोह में लायंस इंग्लिश स्कूल की प्रभारी प्रधानाचार्या निराली पारेख, श्रीमती देवकिबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की प्रभारी प्राचार्या डॉ. सीमा पिल्लई, हवेली फाउंडेशन की प्रभारी प्राचार्या डॉ. निशा पारेख एवं उप-प्राचार्य शिल्पा तिवारी, विद्यालय के विभिन्न विषय के विभागाध्यक्षों एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बेहद आकर्षक ढंग से प्रजेंटेशन एवं मधुर गीतों के माध्यम से अपने प्रिय अध्यक्ष जी को जन्मदिन की बधाई दी।
जन्मदिन पर शुभकामनाओं के लिए फतेहसिंह चौहान जी ने अपने सभी शुभचिंतको का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर लोगों से मिले असीम प्यार के वे सदा ऋणी रहेगें। इसके पूर्व हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी फतेहसिंह चौहान जी ने लायंस कैंपस में वृक्षारोपण कर अपने जन्मदिन की शुरूआत की।
समाजसेवक, सफल उद्योगपति, राजनीति के चाणक्य एवं लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष फतेहसिंह चौहान जी ने कहा कि एक सामाजिक नागरिक के रूप में हमारा यह दायित्व है कि हम एक बेहतर समाज बनाएं। हम जिस स्तर पर हैं उसी के समानुपात किसी जरूरतमंद की मदद करें और समाज में व्याप्त कुरीतियों और बुराइयों को खत्म करने की दिशा में काम करें एवं दूसरे लोगों के प्रेरित भी करें। इस शुभ अवसर पर फतेहसिंह चौहान जी ने, मै पल दो पल का शायर हूं… गीत गुनगुनाकर सभी को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के अंत में समारोह में उपस्थित सभी लोगों को चॉकलेट का कीट प्रदान किया गया एवं स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी की गई।
गौरतलब हैं कि फतेहसिंह चौहान कोई साधारण नाम नही बल्कि दादरा नगर हवेली की पहचान है। जनसाधारण में फतेहसिंह चौहान जी की लोकप्रियता सर चढ़ कर बोलती है। हर कोई चौहान जी के मृदुल स्वभाव का कायल है। इतनी ऊंचाई पर होने के उपरांत भी वे किसी को भी छोटा होने का एहसास नही होने देते। दादरा नगर हवेली के विकास में फतेहसिंह चौहान जी का अहम योगदान है। विशेषकर औद्योगिक और शिक्षा के क्षेत्र में फतेहसिंह चौहान जी का लोहा माना जाता है।
जरूरतमंद बच्चों को वितरित की गई आवश्यक सामग्री
इस विशेष अवसर को अति विशेष बनाने के लिए हवेली फांउडेशन एवं लायंस इंग्लिश स्कूल की टीम द्वारा जन सेवार्थ के विभिन्न कार्य किए गए।
हवेली फांउडेशन के सेक्रेटरी अभिषेक फतेहसिंह चौहान ने फतेहसिंह चौहान जी के जन्मदिन के शुभअवसर पर अपने सेवाभावी कार्यों को गति प्रदान करते हुए रेडक्रास फॉर स्पेशल चिल्ड्रन सिलवासा, बाल वाटिका गर्ल्स हॉस्टल दादरा, ब्लाइंड एसोसिएशन खरडपाड़ा, ओपन सल्टर होम में बच्चों के बीच पहुंचकर उनकी मदद की और उन्हें जरूरत के अनुसार शैक्षणिक किट व अन्य जरूरत की सामग्री प्रदान की और बच्चो के लिए भोजन की व्यवस्था करवाई।
जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर पर्यायवरण को बचाने का लिया संकल्प

अभिषेक फतेहसिंह चौहान के नेतृत्व में श्रीमती देवकीबा मोहनसिंह जी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की एनएसएस यूनिट, हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च एवं लायंस इंग्लिश स्कूल के स्टाफ एवं शिक्षको ने दादरा नगर हवेली के नाना रांधा में फारेस्ट की खाली पड़ी जमीन में 300 वृक्षारोपण किये एवं इस सप्ताह कुल एक हजार वृक्षारोपण करने की बात कही। इस दौरान अभिषेक फतेहसिंह चौहान ने बताया कि लोगों द्वारा गौ सेवा और जन सेवा निमित्त कार्य किए जाते है लेकिन अब वन सेवा के लिए भी लोगों को जागरूक होना होगा। क्योंकि वृक्ष के अभाव में गौ सेवा और जन सेवा का कोई औचित्य ही नहीं हैं। पर्यायवरण के संतुलन के लिए भारी संख्या में वृक्षारोपण करने की आवश्यकता है। आज जब हम ग्लोबल वार्मिंग के खतरनाक प्रभावों को देख रहे हैं तब वृक्षारोपण अभियान पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन से निपटने में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। इसलिए हमारी सभी से अपील है कि कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देख-रेख करें। इस दौरान श्रीमती देवकीबा मोहनसिंह जी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की एनएसएस यूनिट ने नाटक के माध्यम से वृक्षो की अहमियत बताई और मोबाईल के अनुचित प्रयोग से होने वाले दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला।



