नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल और भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री जिग्नेश.डी.पटेल द्वारा पुष्पगुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएँ दी गई

0
249

भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दिव प्रदेश के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के मार्गदर्शन में एवं दमण ज़िला भाजपा के अध्यक्ष श्री असपि भाई दमनिया की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय नानी दमण पर आयोजित एक बैठक में दमण ज़िला के मरवड़ मंडल के अध्यक्ष पद पर श्री हार्दिक प्रवीण भाई पटेल के नाम की घोषणा की गई।इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री बी एम माछी, प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष श्री महेश अगरिया, प्रदेश मीडिया संयोजक मजीद लधानी,ज़िला महामंत्री श्री राजीव भट्ट,श्री विमल पटेल,ज़िला मंत्री श्री किरीट दमनिया, श्री कल्पेश सिताराम,प्रदेश युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष श्री राकेश पटेल की उपस्थिति रही।
नवनियुक्त मरवड़ अध्यक्ष श्री हार्दिक प्रवीण भाई पटेल के समर्थन में बड़ी संख्या में मरवड़ विस्तार के युवा उपस्थित रहे।श्री हार्दिक पटेल ने अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश अध्यक्ष और ज़िला अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए कहा की इस नयी जिम्मेदारी का में ईमानदारी और निष्ठापूर्वक निर्वाहन करूँगा और पार्टी द्वारा दिये जाने वाले प्रत्येक कार्य का अपनी मेहनत और समय देकर एक सकारात्मक परिणाम लाने के भरपूर प्रयास करूँगा।।
कार्यक्रम के अंत में नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल और भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री जिग्नेश.डी.पटेल द्वारा पुष्पगुच्छ देकर बधाई व शुभकामनाएँ दी गई।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here