तपोवन, संजान:ऑल इंडिया आर्टिस्ट एंड एसोसिएशन द्वारा शिमला में 68वें अखिल भारतीय डांस एवं नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दमण बाल भवन की भरतनाट्यम की शिक्षिका जहान्वी देसाई के नेतृत्व में छात्राओ ने शास्त्रीय नृत्य (भरतनाट्यम) में हिस्सा लेकर शानदार कला का प्रदर्शन कर ग्रुप डांस में तीसरा, एकल नृत्य में प्रोत्साहन तथा फाॅक डांस में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।
दिनाक 06 से 10 जून 2023 तक शिमला में आयोजित 68वें अखिल भारतीय डांस एवं नाटक प्रतियोगिता में पूरे भारत के अलग-अलग राज्यों से 350 टीम सें 1000 प्रतियोगी ने हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में दमण बाल भवन बोर्ड की छात्राओ ने शानदार प्रदर्शन करके संघप्रदेश दमन का नाम रोशन किया है।



- जहान्वी देसाई , शिक्षिका, शास्त्रीय नृत्य (भरतनाट्यम)
इस प्रतियोगिता में ग्रुप डांस में निम्न छात्रा ने तीसरा नंबर प्राप्त किया।
१. तेजस्वी पटेल
२.आर्या मेहता,
३. जीविशा शुक्ला,
४.हिमानी सिद्धा,
५. कांक्षति कामली
६.ध्विती पटेल . - हिमानी सिद्धा ने सोलो में चौथा नम्बर प्राप्त किया
2.देवांशा शुक्ला को फाॅक डांस में दूसरा नंबर प्राप्त हुआ।



