सीबीएसई द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित:सिलवासा (दादरा नगर हवेली)के लायंस इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षाफल 99.4 प्रतिशत रहा

0
198

सीबीएसई द्वारा आयोजित दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 2022-23आज दिनांक 12 मई को घोषित हुआ। जिसमें सिलवासा (दादरा नगर हवेली)के लायंस इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों का परीक्षाफल 99.4 प्रतिशत रहा। जिसमें आयुष झा ने 96.40 प्रतिशत  प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया , सिद्धिका कालिया ने 96 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया , आदित्य  नायक , ईशा सायरा प्रीपीन एवं दक्ष मोहता इन विद्यार्थियों ने 95.80 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया ।  इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम से अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।इस6 अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष महोदय श्री फतेहसिंह जी चौहान  ने विद्यार्थियों के अथक परिश्रम की सराहना की एवं जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की  तथा उपसभापति महोदय  श्री अनंतराव निकम जी ने छात्रों को बधाई देते हुए जीवन में ऐसे ही ऊंचाइयों को छूते रहने की कामना की तथा कार्यकारिणी के सदस्यगण ने भी छात्रों की सराहना करते हुए उनके सफल एवं मंगलमय जीवन की कामना की  । इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष महोदय जी ने कहा कि  सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं के सही मार्गदर्शन के फलस्वरुप ही यह संभव हो पाया है।विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती निराली पारेख जी ने भी विद्यार्थियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here