Home संघप्रदेश सीबीएसई द्वारा आयोजित बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित:सिलवासा (दादरा नगर हवेली)के...

सीबीएसई द्वारा आयोजित बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित:सिलवासा (दादरा नगर हवेली)के लायंस इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों  का परीक्षाफल अति उत्तम रहा

0
254

सीबीएसई द्वारा आयोजित बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 2022-23आज दिनांक 12मई को घोषित हुआ। जिसमें सिलवासा (दादरा नगर हवेली)के लायंस इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों  का परीक्षाफल अति उत्तम रहा ।विज्ञान वर्ग के विद्यार्थियों का परीक्षाफल 98.6 प्रतिशत  रहा। जिसमें  विज्ञान वर्ग के विद्यार्थी पार्थ गोयल ने 96.20 प्रतिशत  प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया , नितिन कुमार एस ने 95 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं आशुतोष चंद्र सिंह ने 94.4 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया । वाणिज्य वर्ग के विद्यार्थियों का परीक्षाफल 88.32 प्रतिशत रहा। जिसमें ईशान नायक ने 93.2 प्रतिशत प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, सरफ़राज परमार ने 91.8 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं गौतम भानुशाली ने 91.6 प्रतिशत प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इन सभी विद्यार्थियों ने अपने अथक परिश्रम से अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष महोदय श्री फतेहसिंह जी चौहान  ने विद्यार्थियों के अथक परिश्रम की सराहना की एवं जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की  तथा उपसभापति महोदय  श्री अनंतराव निकम जी ने छात्रों को बधाई देते हुए जीवन में ऐसे ही ऊंचाइयों को छूते रहने की कामना की तथा कार्यकारिणी के सदस्यगण ने भी छात्रों की सराहना करते हुए उनके सफल एवं मंगलमय जीवन की कामना की  । इस अवसर पर माननीय अध्यक्ष महोदय जी ने कहा कि  सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं के सही मार्गदर्शन के फलस्वरुप ही संभव हो पाया है।विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्या श्रीमती निराली पारेख जी ने भी विद्यार्थियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!