
सिलवासा। मुंबई विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त शिक्षा संस्था हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च में दिनांक 23 अप्रैल 2023 को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चैरीटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहाण सहित हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च इंचार्ज प्रिसिंपल निशा पारेख, वाइस प्रिसिंपल शिल्पा तिवारी, लायंस इंग्लिश स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. फ्रासिंस, वाईस प्रिसिंपल निराली पारेख, श्रीमती देवकीबा मोहनसिंहजी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइस की इंचार्ज प्रिसिंपल डॉ. सीमा पिल्लई, उपस्थिति के साथ-साथ शिक्षक गण एवं विद्यार्थी भी इस मौके पर मौजूद रहे। विदाई समारोह की शुरूआत संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। तदोपरांत कॉलेज के छात्र एवं छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गए। कार्यक्रम का विषय भारत एक रंग अनेक था।समारोह में विशिष्ट छात्रों की उपलब्धियों को भी सम्मानित किया गया। जिनमें बी.एल.एस.एलएल.बी. ४थे वर्ष की छात्रा कुमारी सिमरन सोनी की परियोजना को 17 वें अविष्कार इंटरकॉलेजिएट रिसर्च कन्वेंशन 2022-23 में जोनल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ शोध परियोजना के रूप में चुना गया और उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से एक प्रमाण पत्र और 10 ग्रेस अंक भी प्राप्त किए हैं। II/C प्रिंसिपल निशा पारेख उनकी गाइड थीं और उन्होंने इस सफलता को प्राप्त करने के लिए सिमरन सोनी का समर्थन और मार्गदर्शन किया।विपुल रुनथला एवं शैलेश मिश्रा टी.वाई.एलएल.बी. और नौशीन अय्यर बी.एल.एस.एलएल.बी. के प्रथम वर्ष के छात्र एस.एस. मनियार लॉ कॉलेज जलगाँव में आयोजित राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में विजेता रहे।राहुल शर्मा एवं सौरभ तिवारी टीवाईएलएलबी से और ईशा रोहित प्रथम वर्ष बीएलएसएलएलबी की छात्रा ने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता में भाग लिया था। इन्हें सम्मानित किया गया।साथ ही मंथन पाठक (TYLLB) मिस्टर किंग चुने गये और टिंकिता राठौड़ (टीवाईएलएलबी) मिस क्वीन चुनी गई।
विदाई समारोह के दौरान फतेहसिंह चौहान ने कहा कि यहां से अपनी पढ़ाई पूरी करने के पश्चात आप सब हाई कोर्ट/सुप्रीम कोर्ट के वकील बनेंगे। आप के ऊपर न्यायिक व्यवस्था का बड़ा उत्तरदायित्व रहेगा। देर से मिला न्याय, न्याय नही होता इसका विशेष ध्यान रखिएगा।





