बूथ सशक्तिकरण अभियान में प्रभारी श्री प्रदीप सिंह की उपस्थिति के साथ दानह एवं दमन-दिव प्रदेश कार्यालय नानी दमन पर आयोजित हुई

0
168

तपोवन, संजान : भारतीय जनता पार्टी द्वारा माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी.नड्डाजी के निर्देश से देशभर के सभी राज्य में एवं संघप्रदेशों में बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है।बुथ सशक्तिकरण अभियान के दानह एवं दमन दिव प्रदेश के प्रभारी नियुक्त मा.प्रदीप सिंह वाघेला जी (प्रदेश महामंत्री गुजरात भाजप) दिनांक १५ फ़रवरी बुधवार को प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर पधारे है।प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल द्वारा उनका पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
बूथ सशक्तिकरण अभियान के माननीय प्रभारी श्री प्रदीप सिंह की प्रेरक उपस्थिति में प्रथम बैठक प्रदेश पदाधिकारीओ के साथ दानह एवं दमन-दिव प्रदेश कार्यालय नानी दमन पर आयोजित हुई।।इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल,दमन दिव के सांसद श्री लालुभाई पटेल, संगठन महामंत्री श्री विवेक दाढ़कर जी,दानह पूर्व सांसद श्री नटु भाई पटेल वग़ैरह उपस्थित रहे।।
बूथ सशक्तिकरण के संबंध में दमन की ड्यूंस रेसीडंसी के क्लब हाउस में प्रदेश के सभी ज़िला के पदाधिकारीगण, मोर्चा एवं मंडल के पदाधिकारीगण एवं प्रदेश के सभी चुने हुए जनप्रतिनिधि की उपस्थिति में बैठक आयोजित हुई।
आज आयोजित दोनों बैठक को संबोधित करते हुए मा.प्रदीप सिंह वाघेला जी ने कहा भारतीय जनता पार्टी द्वारा हम देशभर में बूथ सशक्तिकरण अभियान चला रहे है,आपके प्रदेश के प्रभारी के नाते मे यहा आया हु आप सभी का सहयोग से यहा के प्रत्येक बूथ की रचना उसका सत्यापन और बूथ कमिटी के सदस्यों को अन्य जवाबदारी से लेश होना पड़ेगा।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात सभी बुथो पर समूह में सुनी जाय यह हमे सुनिश्चित करना है।आपके प्रदेश में बूथ सशक्तिकरण अभियान की प्रदेश टिम का गठन हुआ है और श्री महेश गावित उसके संयोजक बनाये गये है।में आशा करता हु की इस अभियान को आपके प्रदेश में ३१ मार्च तक संपन्न कर लिया जाएगा।
श्री प्रदीप सिंह वाघेला जी ने अपने उद्बोधन में आगे कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत बदल रहा है।वैश्विक नेता बनकर भारत आज आदरणीय मोदी जी के नेतृत्व में जी-२० जैसे महत्वपूर्ण संगठन की अध्यक्षता कर रहा है।मोदी जी का लोहा विश्व ने माना है चाहे यूक्रेन रशिया युद्ध हो, या हालही में हुआ तुर्कियाँ का भूकंप हो हम वसुंधेव कुटुंब कम की भावना से काम करते है।इसी प्रकार देश में मोदी जी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास का संकल्प लेकर आगे बढ़ रहे है।चुनाव में हार जीत होती रहती है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता इससे प्रभावित हुए बिना निरंतर आगे बढ़ता रहता है और संगठन को मज़बूती देने के कार्य में लगा रहता है।आप सभी को मेरा अनुरोध है की हमारी केन्द्र की मोदी सरकार की सारी जन उपयोगी योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर तक लेकर जाना है।मुजे विश्वास है श्री दीपेश टंडेल जी के नेतृत्व में आपके प्रदेश में तय समय सीमा पर दिये गए सभी कार्य संपन्न होंगे।
प्रदेश पदाधिकारीगण की बैठक और ड्यूंस रेसीडंसी क्लब हाउस बैठक को दानह एवं दमन दिव प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी द्वारा संबोधित की गई,अपने संबोधन में उन्होंने कार्यकर्ताओ को बूथ सशक्तिकरण के विषय में विस्तृत मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश दिये।।
ड्यूंस क्लब हाउस में इस सफल कार्यक्रम का आयोजन दुनेठा मंडल अध्यक्ष श्री कल्पेश पटेल के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
अन्य उपस्थितो में प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल, श्री लालुभाई पटेल,श्री मनीष देशाई,श्री महेश गावित,श्रीमती निशा बेन भावर, श्री महेश अगरिया वग़ैरह उपस्थित रहे।।
आज के तीसरे कार्यक्रम में मा.प्रदीप सिंह वाघेला जी की उपस्थिति में भाजप भीमपोर मंडल की बैठक का आयोजन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here