सिलवासा में भाजपा नें एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत धूमधाम से मनाया उत्तर प्रदेश दिवस

0
179

तपोवन, संजान :संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपेश टंडेल के दिशा निर्देश पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रियांकसिंह परमार के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत आज सामरवरनी पंचायत हॉल में उत्तर प्रदेश दिवस कों धूमधाम से आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित महामना मालवीय मिशन के संगठन महामंत्री डॉ वेद प्रकाश सिंह एवं अन्य महानुभावों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर अतिथि विशेष के रूप में अमरजीत मिश्रा,आचार्य पवन त्रिपाठी,राम कुमार पाल,ओम प्रकाश दुबे,अमितसिंह राजपूत,बबलू सिंह ,ज्ञानमूर्ति शर्मा, नागेंद्र तिवारी खास तौर पर उपस्थित रहे थे। इस दौरान इस कार्यक्रम में शिव तांडव सहित रामलीला के कुछ झांकी उपस्थित मेहमानों के समक्ष दर्शाया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन दिव के उत्तर भारतीय समाज से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर इस कार्यक्रम के संयोजक प्रियांकसिंह परमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक धरोहरों, राजनैतिक, व आर्थिक दृष्टि से सम्पूर्ण भारत में अपना अदभुत स्थान रखता है और आज के दिन सभी नागरिकों को संकल्प लेना चाहिए कि वह देश एवं प्रदेश की प्रगति के लिए आगे आकर अपना पूर्ण योगदान करें। एक भारत श्रेष्ठ भारत के इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य संयोजक प्रियांकसिंह परमार एवं सहसंयोजक अनिल दिक्षित के साथ द्वारकानाथ पांडे,विशाल सिंह, सुधीर पाठक, मानिकचंद तिवारी, महेश शर्मा,संदीप तिवारी सहित अन्य उत्तर भारतीय समाज के लोगों ने अपनी बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here