दमन ज़िला के आटियावाड ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित भाजपा की सरपंच श्रीमती उर्वशी बेन जयेश पटेल ने ग्राम पंचायत कार्यालय में अपना पदभार सँभाला

0
185

तपोवन, संजान : दमन ज़िला के आटियावाड ग्राम पंचायत की नवनिर्वाचित भाजपा की सरपंच श्रीमती उर्वशी बेन जयेश पटेल ने आज ग्राम पंचायत कार्यालय में अपना पदभार सँभाला। सुबह ११ बजे श्रीमती उर्वशी बेन पटेल को प्रशासनिक अधिकारी द्वारा सरपंच पद की शपथ दिलायी गई एवं प्रमाणपत्र दिया गया।
तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के मार्गदर्शन में आटियावाड के भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री अमृत भाई मोहन भाई पटेल के नेतृत्व में श्रीमती उर्वशीबेन पटेल का अभिवादन समारोह ग्राम पंचायत भवन में आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के प्रतिनिधि के रूप में प्रदेश के उपाध्यक्ष श्री महेश अगरिया और प्रदेश भाजपा मीडिया सेल संयोजक श्री मजीद लधानी की विशेष उपस्थिति रही। ग्राम पंचायत भवन में श्रीमती उर्वशीबेन पटेल द्वारा पूजा अर्चना के पश्चात सरपंच पद का कार्यभार सँभाला गया। इस अवसर पर नवनियुक्त सरपंच श्री को बधाई देने ग्रामवासीओ की लंबी क़तार लग गई।
पद ग्रहण के पश्चात श्रीमती उर्वशीबेन पटेल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की कार्यशैली एवं भाजपा की विचारधारा से में बहुत प्रभावित हु आनेवाले समय में मेरी ग्राम पंचायत क्षेत्र के प्रत्येक कार्यों में तेज़ी लाना मेरी प्राथमिकता है।मेरा संकल्प है की में अपना ज्यादा से ज्यादा समय जनसेवा को समर्पित करूँगी।में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी की आभारी हु की उन्होंने और पार्टी ने मुज पर भरोसा रख इस पद पर बिठाया है।मेरा मुख्य ध्येय यही रहेगा सब को साथ रखकर आटियावाड गाँव को एक आर्दर्श गाँव की सूची में लाकर खड़ा करना है।में इस अवसर पर में प्रदेश के माननीय प्रशासक श्री प्रफुल्ल पटेल जी का आभार व्यक्त करती हु।समय समय पर उनका अमूल्य मार्गदर्शन मुजे मिलता रहेता है। मेरे ग्राम पंचायत के सभी चुने हुए सदस्यो का भी धन्यवाद करती हूँ।

इस अवसर पर अन्य उपस्थित महानुभावों में दमन ज़िला पंचायत की सदस्या श्रीमती फाल्गुनी बेन पटेल,श्रीमती वषिका बेन पटेल, सोमनाथ पंचायत की सरपंच श्रीमती चैताली बेन कांबली,श्री महेन्द्र कांबली, दमन ज़िला भाजपा के उपाध्यक्ष श्री जयेश पटेल,पूर्व सरपंच धर्मेश पटेल,श्री गोविंद पटेल, तिमिर पटेल,वग़ैरह उपस्थित रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here