
तपोवन, संजान 7: दिनांक 2 फरवरी 2023 के दिन भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग द्वारा आयोजित प्रशिक्षण विभाग की अखिल भारतीय बैठक भाजपा के मुख्य कार्यालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मार्ग दिल्ली में संपन्न हुई भारत के सभी राज्य के प्रशिक्षण विभाग के प्रतिनिधि इस बैठक में उपस्थित रहे।
संघप्रदेश दादरा नगर हवेली और दमन दीव की तरफ से प्रदेश प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के संयोजक श्री डॉकटर नरेन्द्र देवरे जी इस बैठक में उपस्थित रहे।
इस बैठक में मार्गदर्शन के रूप में केंद्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष जी, मुरलीधर राव जी,
वी सतीष जी, हेमत गोस्वामी जी, रविन्द्र साठे जी और महेश चंद्र शर्मा जी उपस्थित थे उन्होंने सभी राज्यों से आए हुए प्रतिनिधियों से अपने राज्यों में हुवे प्रशिक्षण की जानकारी ली गई।
कार्यकर्ताओ के प्रशिक्षण को लेकर कई बिंदु पर चर्चा विचारणा के पश्चात अनेक निर्णय लिए गए एवं सभी को निर्देश दिये गये की इस विषय पर अपने अपने प्रदेश में प्रशिक्षण टोली की बैठके कर इसे आगे बढ़ाया जाय।


