
फाइनल में सरसेनापति हंबीरराव मोहिते वॉरियर्स टीम ने मारी बाजी
शानदार प्रदर्शन करते छत्रपति शिवाजी महाराज वॉरियर्स टीम रही उप विजेता
तपोवन, संजान : महाराष्ट्र प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच के साथ कल हुआ समापन। ज्ञात हो कि इस प्रिमियर लीग टूर्नामेंट में कुल 12 टीमों ने भाग लिया था जिसमे शानदार प्रदर्शन करते हुए सरसेनापति हंबीरराव मोहिते वॉरियर्स और छत्रपति शिवाजी महाराज वॉरियर्स फाइनल तक पहुंची। छत्रपति शिवाजी महाराज वॉरियर्स टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 8 ओवर में 84 रन का लक्ष रखा जिसको सरसेनापति हंबीरराव मोहिते वॉरियर्स की टीम सिर्फ 5 ओवर में इस लक्ष पूरा कर महाराष्ट्र प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट की फाइनल विजेता बनी।
टूर्नामेंट के आयोजकों द्वारा विजेता टीम को 41 हजार का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी दी गई। साथ ही उप विजेता टीम छत्रपति शिवाजी महाराज वॉरियर्स को 21 हजार का नगद पुरस्कार एवं ट्रॉफी भेट की गई। ज्ञात हो कि संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली में पहली बार बिना कोई प्रायोजक के महाराष्ट्र प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मराठा समाज को एकत्रित करने का प्रयास करने वाले आयोजकों में सुनील महाजन ,सुनील पाटिल,उदय सोनवने ,प्रवीण सोनवने, प्रशांत पाटिल,सोमनाथ पाटिल, सुनील मांडवे,वासुदेव माली,रविन्द्र खेरे,सचिन भाऊ, आनंद पाटील, प्रदीप पाटिल सोनू पाटिल, रितु मोहिते एडवोकेट संतोष,दीपक कदम,आनंद सावरे,सिद्धार्थ सुथार एवं पूरी कमिटी का भरपूर सहयोग रहा।
कमिटी द्वारा मराठी समाज के अग्रणियों के आलावा मार्गदर्शक एवं मुख्य अतिथि और सभी क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने ने स्टेडियम ग्राउंड पहुंचकर खिलाडियों का हौसला बढ़ाया और इस टूर्नामेंट की शोभा बढ़ाई।



