
तपोवन,संजान : भारतीय रेलवे द्वारा नई पार्सल एक्सप्रेस सेवा चालु की गई है, उद्योग क्षेत्र को सरल एवं सुगम सुविधा देने के लिए मुंबई जोगेश्वरी (एटी) से बड़ोदरा, अहमदाबाद, अजमेर, रेवाड़ी, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट और वापसी के रास्ते बरहीब्रमण (जम्मू) तक भारतीय रेलवे द्वारा एक नई पार्सल एक्सप्रेस सेवा शुरू की गई है।संघप्रदेश दमन-दानह वापी वग़ैरह क्षेत्र के उद्योग के लिए भारतीय रेलवे द्वारा उमरगाँव और वापी स्टेशनों पर पार्सल संग्रह, लोडिंग और अनलोडिंग की सुविधा प्रदान की जा रही है।
इस विषय में सभी क्षेत्र के उद्योग जगत के लोगो से सीधा संवाद करने एवं उन तक इसकी जानकारी पहुँचाने दमन प्रशासन के और DIA के सहयोग से भारतीय रेलवे के डीआरएम श्री नीरज वर्मा की अध्यक्षता में आज दमन इंडस्ट्रीज़ एसोशिएशन के सभागार कक्ष में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।इसमें अतिथि विशेष डायरेक्टर ऑफ़ इंडस्ट्रीज़ श्री एस.कृष्णा चेतन्या जी, भाजपा दानह एवं दमन दिव के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी,कस्टम एवं जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर जी रहे।एवं भारतीय रेलवे के उच्च अधिकारी गण,DIA के पदाधिकारी गण, दमन के उद्योग जगत के विविध सम्मानिय लोग उपस्थित रहे।
इस सेमिनार में उद्योग जगत के लोगो को श्री नीरज वर्मा जी द्वारा आग्रह और अनुरोध किया गया की आप अपने उद्योगीक मालसामाना के आवागमन के लिए इस पार्सल सेवा का लाभ उठाएं और आपके पार्सल और सामानों के सुरक्षित, तेज और सस्ते तरीक़े से अपने गंतव्य तक पहुँचाये।कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल ने कहा की इस पार्सल एक्सप्रेस के चालू होने से प्रदेश के उद्योग जगत को बहुत लाभ हो रहा है।दानह को टेक्ष्टाइल् इंडस्ट्रीज़ का बना हुआ माल पानीपत और लुधियाना जैसे स्थानो पर अपने समय से पहले पहुँच रहा है।रेलवे अब भरोसे का बन गया है डोर डिलीवरी की सर्विस अत्यंत प्रशंसनीय है।में आप सभी से आग्रह करता हु की हमारे देश के प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत,श्रेष्ठ भारत का जो संकल्प लिया है और डीएफ़सी जैसा विशाल रेलवे कॉरिडोर खड़ा करके माल परिवहन को सस्ता एवं सरल बनाया है हमे उसका लाभ उठाना है।आज समय बदल गया है अब भारतीय रेल सामने से चल कर हमारे द्वार आयी है और जैसे की अभी कहा गया की हम बार बार आयेंगे तब हमे बदलते समय के साथ कदमताल मिलाकर चलना होगा।
इंडस्ट्रीज़ के निर्देशक श्री एस.कृष्णा चैतन्य जी ने उपस्थित उद्योगपतिओ से रेलवे पार्सल सर्विस का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की एवं इसी प्रकार के जागरूकता सेमिनार बारबार करने पर ज़ोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगो ने अपने प्रश्नों को रेलवे अधिकारीओ के सामने रखा और आपसी संवाद के माध्यम से इसका समाधान ढूँढने का प्रयास किया गया।
आज के कार्यक्रम का संचालन DIA के उपाध्यक्ष श्री शरद पुरोहित द्वारा किया गया, कार्यक्रम के अंत में DIA के कोषाध्यक्ष श्री आर के शुक्ला द्वारा श्री नीरज वर्मा और श्री दीपेश टंडेल को दमन इंडस्ट्रीज़ की डायरेक्टरी भेट स्वरूप दी गई।
कार्यक्रम अन्य प्रमुख उपस्थितो में श्री ईश्वर भाई पटेल,श्री छोटू भाई पटेल,श्री आर के शुकला, श्री पी के सिंह वग़ैरह उपस्थित रहे।



