Home संघप्रदेश दमन ज़िला भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक जिला के अध्यक्ष श्री असपि...

दमन ज़िला भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक जिला के अध्यक्ष श्री असपि दमनिया की अध्यक्षता में नानी दमन स्थित होटल सागर प्रेसीडेंसी में आयोजित हुई

0
204


तपोवन, संजान : दमन ज़िला कार्यकारिणी बैठक भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के मार्गदर्शन में आज दमन ज़िला भाजपा की कार्यकारिणी की बैठक जिला के अध्यक्ष श्री असपि दमनिया की अध्यक्षता में नानी दमन स्थित होटल सागर प्रेसीडेंसी में आयोजित हुई। दीप प्रज्वलन के पश्चात शरु हुई इस बैठक में दमन नगरपालिका की अध्यक्षा श्रीमती सोनल बेन पटेल और प्रदेश उपाध्यक्ष श्री महेश अगरिया की विशेष उपस्थिति रही।
बैठक में स्थानीय समस्याओं एवं सुजावो संबंधित एक प्रस्ताव घेलवाड़ भाजप मंडल अध्यक्ष श्री अमृत भाई पटेल द्वारा रखा गया और ज़िला महामंत्री श्री राजीव भट्ट द्वारा उसका अनुमोदन किया गया।इस प्रस्ताव पर विस्तारपूर्वक चर्चा विचारणा के पश्चात ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में श्री असपि दमनिया ने संगठन को मज़बूत करने पर बल दिया एवं कल प्रस्तुत हुए केन्द्रीय बजट पर कार्यकर्ताओ को जानकारी दी।
सोशल मीडिया के उपयोग और आवश्यकता संबंधित विषयो पर प्रदेश सोशल मीडिया कन्विनर श्री अशीष पटेल ने मार्गदर्शन दिया।
डेटा प्रबंधन संबंधित जानकारी श्री प्रकाश टंडेल द्वारा दी गई।
आज के कार्यक्रम में दमन ज़िला पंचायत के चुने हुए सदस्य,भाजपा के सरपंच,दमन नगरपालिका के पार्षद एवं अन्य अपेक्षित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!