

तपोवन, संजान : केंद्रीय राज्य मंत्री (ग्रामीण विकास एवं इस्पात) माननीय श्री फग्गन सिंह क़ुलासते अपने एक दिवसीय दौरे पर रविवार को दादरा नगर हवेली दमन-दीव के प्रवास पर सेलवास के सर्किट हाउस पहुंचे। माननीय मंत्री श्री का स्वागत भारतीय जनता पार्टी दानह एवं दमन दीव के संगठन महामंत्री श्री विवेक दाढ़कर जी, प्रदेश महामंत्री श्री मनीष देसाई, भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेश कडू सहित कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया। तत्पश्चात् माननीय मंत्री जी सेलवास भाजपा कार्यालय अटल भवन पहुंचे।वहाँ उनका स्वागत भाजपा दादरा नगर हवेली और दमन, दीव के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेशभाई टंडेल जी द्वारा स्वागत सत्कार किया गया।
माननीय मंत्री जी की उपस्थिति में अटल भवन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक आयोजित हुई जिसमें दादरा नगर हवेली और दमन-दीव दोनों लोकसभा सीटों की वर्तमान स्थिति पर संगठनात्मक चर्चा की गई।मां.मंत्री जी प्रदेश में लागू प्रधानमंत्री जनकल्याण योजनाओं की जानकारी भी ली, क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों और यहां की समस्याओं की भी जानकारी उन्होंने ली। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री ने दादरा नगर हवेली में आदिवासियों के लाभ और स्वास्थ्य और शिक्षा के बारे में जानकारी प्राप्त की, प्रदेश के अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा प्रदेश में खनन और खनिजों के मुद्दे पर पंचायत और संघ प्रदेश में लागू नियमों के विषय में चर्चा की गई। अन्य राज्यों से रेत, पत्थर, मिट्टी, मोरम जैसी सामान्य वस्तुओं के लिए अधिक राशि का भुगतान करना पड़ता है जिसके चलते निर्माण लागत ज़्यादा बेठती है।स्थानीय लोगो के रोजगार को सक्षम करने के लिए दादरा नगर हवेली में भी ख़ान-खनिज संबंधित भारत के अन्य केंद्र शासित प्रदेशों के समान नियम लागू किए जाने चाहिए इस प्रकार की मांग अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा की गई।माननीय मंत्री श्री ने प्रदेश के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों को सुना एवं वास्तविक स्थानीय समस्याओं के बारे में अन्य विस्तृत जानकारी प्राप्त की।उन्होंने प्रदेश में उत्पन्न होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए दिल्ली से अपने मंत्रालय की ओर से संपूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। इसके बाद माननीय मंत्रीश्री द्वारा आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के संबंध में अटल भवन में मौजूद कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दिया गया।
अटल भवन में आयोजित बैठक में अन्य उपस्थित लोगों में संगठन महामंत्री श्री विवेक दाढकर जी, प्रदेश महामंत्री श्री मनीष देसाई, महेश गावित, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री हितेश लाड, महेश अगरिया, श्री धर्मेश सिंह चौहान, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र राजपुरोहित, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रमेशभाई कडू, जीतूभाई माढा सेलवास जिला ग्रामीण अध्यक्ष श्री राजेशभाई वरठा,दानह जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक प्रधान, मसाट मंडल अध्यक्ष एवं एसटी मोर्चा सोशल मीडिया के प्रदेश समन्वयक श्री अश्विन पटेल , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राज्य सचिव श्री सुमन वर्था, दानह जिला पंचायत सदस्य श्री भगू भाई पटेल, श्री विपुल भुसारा, श्री रविभाई पटेल, श्रीमती रेखा बेन पटेल, श्री जयेश वरठा व्यापारी एसोशिएशन के अध्यक्ष श्री शांतु भाई पुजारी, उत्तर भारतीय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष द्वारकानाथ पाण्डेय उपस्थित थे।



