दमन ज़िला की आटियावाड ग्राम पंचायत के सरपंच के उपचुनाव निर्विरोध विजय : श्रीमती उर्वशीबेन जयेशभाई पटेल

0
158

तपोवन, संजान : दमन ज़िला की आटियावाड ग्राम पंचायत के सरपंच के उपचुनाव लिए आज भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के द्वारा श्रीमती उर्वशी बेन जयेश भाई पटेल का नामांकन भरा गया। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल की अनुमति से लिए गये इस निर्णय के लिए श्रीमती उर्वशी बेन पटेल ने भारतीय जनता पार्टी दानह एवं दमन दिव का और प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल और दमन ज़िला भाजपा के अध्यक्ष श्री असपि दमनिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा की आप सब ने मेरे ऊपर जो भरोसा व्यक्त किया उसके लिये में सभी की आभारी हु।आनेवाले समय में अपने पद पर रहते हुए निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए आटियावाड ग्राम पंचायत के निवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करूँगी एवं में अपने कार्य को शतप्रतिशत समय देकर लोकोपयोगी कार्य करती रहूँगी।
आज के नामांकन भरते समय अन्य उपस्थित महानुभाव में दमन ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्री असपि दमनिया,प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष श्री महेश अगरिया,प्रदेश भाजप सचिव श्री जिग्नेश.डी.पटेल,दमन ज़िला भाजपा के उपाध्यक्ष श्री जयेश पटेल,श्री तिमिर पटेल आटियावाड मंडल अध्यक्ष अमृत भाई पटेल वग़ैरह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here