नरोली ग्राम पंचायत के सरपंच के उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी श्रीमती लीनाबेन धर्मेश भाई पटेल : गलोंडा ग्राम पंचायत के सभ्य के उपचुनाव में (क्रमांक १/११) श्री उतम भाई ढीनकर निर्विरोध चुने गये

0
184

तपोवन, संजान : दादरा नगर हवेली ज़िला की गलोंडा ग्राम पंचायत के सभ्य के उपचुनाव में (क्रमांक १/११) श्री उतम भाई ढीनकर ने भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल की अनुमति से एवं भाजपा सिलवास ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष श्री राजेश वरथा और दानह ज़िला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती निशा बेन भावर एवं उपाध्यक्ष श्री दीपक प्रधान की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया। इस सिट पर अन्य किसी के नामांकन नहीं करने से भाजपा प्रत्याशी श्री उतम भाई निर्विरोध चुने गये है। नरोली ग्राम पंचायत के सरपंच के उपचुनाव में आज भाजपा के प्रत्याशी श्रीमती लीनाबेन धर्मेश भाई पटेल ने अपना नामांकन दाखिल किया।इस अवसर पर प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष श्री धर्मेश सिंह चौहान, प्रदेश महामंत्री श्री महेश गावित, श्रीमती जूली बेन सोलंकी वग़ैरह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here