
तपोवन, संजान : भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय राष्ट्रीय पदाधिकारीओ की कार्यकारिणी बैठक दिल्ली में आज संपन्न हुई।आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री जे.पी.नडा जी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संघप्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी, प्रदेश के माननीय संगठन महामंत्री श्री विवेक दाढ़कर जी,प्रदेश के प्रभारी श्री विनोद सोनकर जी, दमन दिव के सांसद श्री लालुभाई पटेल जी उपस्थित रहे।
बैठक के प्रथम दिन माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नड़ा जी ने संगठन के कई पहलूओ पर सभी को मार्गदर्शन दिया अपने उद्बोधन में कहा की….
2023 हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है, हमें 9 प्रदेशों में चुनाव लड़ना है। उन्होंने कार्यकारिणी से आह्वान किया कि चुनाव के लिए कमर कस लें, हमें सभी 9 राज्यों में जीत दर्ज करनी है।देशभर के 100 लोकसभा क्षेत्रों में 72 हजार बूथ चिह्नित किए गए थे जहां भाजपा कमजोर थी और जहां हमें पहुंचना था लेकिन हम 1 लाख 30 हजार बूथों तक पहुंचे और पार्टी की नीतियों का प्रसार किया।
इस बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उपस्थिति में कई प्रस्ताव पारित किए गए। कार्यकारिणी के दूसरे दिन केन्द्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी द्वारा एक प्रस्ताव रखा गया जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड़ा जी का कार्यकाल जून २०२४ तक बढ़ाने को प्रस्तावित किया गया।इस प्रस्ताव को ध्वनि मत से बैठक में पारित किया गया।
भारतीय जनता पार्टी दानह एवं दमन दिव के प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नड़ा जी को बधाई देते हुए कहा की भाजपा आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के बढ़ाये गए कार्यकाल का में हमारे पूरे प्रदेश के कार्यकर्ताओ की तरफ़ से हार्दिक स्वागत करता हु। मुजे दृढ़ विश्वास है की श्री नड़ा जी की यशस्वी अध्यक्षता में भाजपा २०२४ का लोकसभा चुनाव प्रचंड बहुमत से जीतने वाली है।एवं ९ राज्यों के विधानसभा के चुनावो हम बहुत उत्तम परिणाम लानेवाले है।





