सूरत भाजपा के पूर्व महिला कॉर्पोरेटर सुधा नाहटा आप में शामिल

0
176

तपोवन, संजान:भाजपा की पूर्व कॉर्पोरेटर और गटर समिति के चेयरमेन रह चुकी भाजपा महिला नेता सुधा नाहटा ने भाजपा से इस्तीफा देने के बाद आज आप का दामन थाम लिया। आम आदमी पार्टी में शामिल सुधा नाहटा को अब मजुरा विधानसभा सीट में पार्टी के प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी सौंपे जाने की जानकारी मिली है। विधानसभा चुनाव को कुछ ही दिन बाकी है ऐसे में एक के बाद एक नाराजगी व्यक्त कर पार्टी छोड़ रहे है।हाल ही में भाजपा को राम राम कर चुकी पूर्व महिला कॉर्पोरेटर सुधा नाहटा ने आज प्रदेश प्रमुख गोपाल इटालिया की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की विचारधारा से प्रेरित होकर मैंने आप में शामिल होने का फैसला लिया। दिल्ली और पंजाब में लोकहित के कार्यो के लिए प्रगतिशील फैसले लेनेवाली आम आदमी पार्टी गुजरात में भी अच्छा कार्य कर सकेंगी ऐसा विश्वास व्यक्त करने के साथ मजुरा विधानसभा सीट पर पार्टी के प्रचार प्रसार में जुड़ जाने की बात कहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here