संघ प्रदेश के माननीय प्रशाशक श्री प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में “रन फॉर यूनीती”अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य निदेशालय ने दौड़ का आयोजन किया

0
170

निदेशालय के कर्मचारी, सिविल अस्पताल सिलवासा एवं उप-जिल्ला अस्पताल खानवेल, मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, पैरा-मेडिकल कॉलेज ने इस दौड़ में हिस्सा लिया

तपोवन, संजान : संघ प्रदेश दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के माननीय प्रशाशक श्री प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में पूरे प्रदेश में एकता उत्सव मनाने के लिए एक सप्ताह लंबे अभियान का आयोजन किया गया हैं जोकि सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में माना रहे हैं. दिनांक 30-10-2022 रविवार के दिन रन फॉर यूनिटी अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य निदेशालय ने दौड़ का आयोजन किया जिसे दा.न.ह. एवं दमन दीव के स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वी. के. दास ने हरी झंडी दिखा कर शुरुआत की और खुद भी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियो एवं अधिकारी गण के साथ इसका हिस्सा बने. इस दौड़ में स्वास्थ्य निदेशालय के कर्मचारी, श्री विनोबा भावे सिविल अस्पताल सिलवासा के कर्मचारी, नमो चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान संस्थान, श्री विनोबा भावे कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट, सिलवासा के सभी विद्यार्थियों तथा अध्यापकों और खानवेल उप-जिल्ला अस्पताल के कर्मचारियों ने खानवेल क्षेत्र में उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया.इस दौड़ का मार्ग था – श्री विनोबा भावे सिविल अस्पताल – किलवणी नाका – झंडा चौक – पुलिस स्टेशन सिलवासा – चार रास्ता – मिनी बस स्टॉप – टोकरखाड़ा सर्कल –आदिवासी भवन –और गोडसे कॉर्नर से होकर श्री विनोबा भावे सिविल अस्पताल पर पूरा हुआ.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here