सोलसुम्बा ग्राम पंचायत में एसीबी की सफल रेड से लोगो मची खलबली,उप-सरपंच अमित मणिलाल पटेल को नकद 3 लाख रुपये के साथ एसीबी ने घर दबोचा….

0
186

तपोवन, संजान :सोलसुम्बा ग्राम पंचायत में आज अचानक से एसीबी की रेड गिरने से लोगो मे मची खलबली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक शख्स को अपने ही बाप-दादा की जमीन पर बांधकाम करने के लिए सोलसुम्बा ग्राम पंचायत के उप-सरपंच अमित मणिलाल पटेल ने गैर-कानूनी तरीके से 15 लाख रुपये की फिरौती मांगी,फरियादी ने जब मना किया तब उसको परमिशन नही दी गईं,इसके बाद उप-सरपंच अमित पटेल ने 12 लाख में फाइनल डील करदी।
12 लाख में डील फाइनल होने के बाद तुरंत ही आरोपी अमित पटेल ने ग्राम पंचायत के क्लर्क आरोपी नंबर-2 कृषाग हितेश चंदाराणा को 3 लाख रुपये लेने के लिए ग्राम पंचायत के गेट पर फरियादी की गाड़ी में भेजा,3 लाख रूपये स्वीकारने के बाद आरोपी कृषाग ने ताबड़तोड़ आरोपी अमित पटेल को फ़ोन पर जानकारी दी।
3 लाख रुपये की मोटी रकम स्वीकारने के बाद आरोपी कृषाग को रंगे हाथ एसीबी की टीम ने घर दबोचा,उसके बाद पूरी जांच पड़ताल की गई तो मामला सच में रिश्वत का ही था,इस बिनाह पर दोनों आरोपी को पकड़ लिया गया।
घटना स्थल पर एसीबी की अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर श्रीमती ए.के.चौहाण तथा सूरत एसीबी टीम मौजूद रही और सुपर विज़न अधिकारी श्री पी.एच.भेसनिया एवं इंचार्ज एसीबी सूरत टीम के अधिकारी भी मौजूद रहे।
एसीबी के अधिकारियों द्वारा सफल रेड करने से सोलसुम्बा गॉव ही नही बल्कि पूरे उमरगांव तालुका म हड़कंप मच गया है तथा भाजपा की तालुका टीम में भी खलबली मच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here