उमरगांव तालुका की भिलाड-सरीगाम स्थितकी सनसिटी सोसाइटी की प्रांगण मे
उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रा महोत्सव सनसीटी सोसाइटी कमिटी द्वारा आयोजित विशाल नवरात्रा महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न हुवा

0
176

तपोवन, संजान : गुजरात राज्य के वलसाड जिले के उमरगांव तालुका की भिलाड-सरीगाम स्थितकी सनसिटी सोसाइटी की प्रांगण मे नवरात्रा महोत्सव सनसीटी सोसाइटी कमिटी द्वारा आयोजित विशाल नवरात्रा महोत्सव सफलतापूर्वक सम्पन्न-विशेष तौर मे ओवधधाम सनसीटी मे दैनिकी रूपमे नवरात्री माताजी की पावन धरा पर चल रहे 9 दिवसीय आश्विन शारदीय नवरात्रि मे बुधवार को विजयदशमी एंव दशहरा पर्व पर आरती-पूजन एंव डांडिया और गरबा नाँचके उपरांत प्रतिदिन श्रद्धालुको एंव भक्तजनों को महाप्रसाद और नास्ता-पानी एंव आइसक्रीम खिलाने के साथ
शारदीय नवरात्रि महोत्सव समापन हुआ!! आदि शक्ति देवीमाता के उपासना का महापर्व शारदीय नवरात्रि मनाये जाने का सिलसिला मंगलवार को विभिन्न जगहों पर सम्पन्न हुआ लेकिन नौ रात्रि के अंतिम दिन सनसीटी सोसाइटी प्रांगण के मां महामाया की विशेष पूजा अर्चना किये जाने की उपरांत पूर्णाहुति सम्पन्न हुई। लेकिन असत्य पर सत्य विजय पर्व के नवरात्री महोत्सव को दशहरा एंव विजयदशमी को संध्याकाल मे ही डांडिया और गरबा नाँचके उपरांत उपस्थित हुये सभी श्रद्धालु एंव भक्तजनों को नास्ता पानी और आइसक्रीम खिलाया तत्पश्चात माता के भक्तों द्वारा नौ दिनों के नवरात्री पर्व को विराम दिया गया!!
आपको बता दे सनसीटी समिति की तत्वाधान मे प्रति वर्षनुसार माता नवदुर्गा भवानी आदि शक्ति माँ भगवती महामाया के सनसीटी सोसाइटी की प्रांगण मे नवरात्र पर्व का आयोजन होता रहा है l
इस वर्ष भी सनसीटी की प्रागंण में
नवरात्री पर्व 26 सितम्बर से 6अक्टूबर तक रात्री 9 से 12:30 बजे तक प्रतिदिन की तरह मां देवी की पूजा अर्चना और आरती कर मां की स्तुति भजन कीर्तन किए गए।सांस्कृतिक कार्यक्रम मे गुजराती गरबा एंव डांडिया नाच के साथ मे हिंदी भजन कीर्तनो की खूब घूम रही। भक्तिमई माहौल बनाकर भक्तजनों ने कार्यक्रम का आनंद लिया और भजन कीर्तन गाकर मां के चरणों में शीश नवाया। इस आयोजन में नन्ने मुन्ने बालक बालिकाय से महिलाय और युवाओ ने बड़े बूढों सभी भक्तो ने भाग लिया ।बुधवार को नवरात्रा के समापन पर भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा कर घर में सुख समृद्धि की कामना की।
नवरात्रा महोत्सव की इस अवसर पर
कमिटी मेंबर मे हेमन्तभाई मकवाना,संजय पटेल, हेमन्त पटेल,क्रितिभाई प्रजापति, दिपभाई,मोहनलाल यादव,कल्पेश पटेल,उदय गजर और अल्पेश भट्ट के साथ साथ सभी पंडा का भरपूर सहयोग रहा, पंडा द्वारा अपने समस्त दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से किया गया l नवरात्री महोत्सव कार्यक्रम समिति हेमन्तभाई मकवाना,संजय पटेल, हेमन्त पटेल,क्रितिभाई प्रजापति, दिपभाई,मोहनलाल यादव,कल्पेश पटेल,उदय गजर और अल्पेश भट्ट
द्वारा उक्त कार्यक्रम के संचालन और सहयोग के लिए सभी लोग जो प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से साथ दिए उनके प्रति आभार प्रकट किये है..!! सत्य की खोज जीवन का परम उद्देश्य होना चाहिए। यह आत्मानुभूति का मार्ग है। अपने अस्तित्व को समझकर आत्मतुला की भावना का विकास कर सकते हैं। ये विचार मुनि हेमंतभाई मकवाना जी ने मंगलवार को कार्यक्रम में कहे। अनुमान है कि इस नौ दिवसीय महोत्सव मे हजारों से अधिक दर्शनार्थियों ने आरती-पूजन के बाद महाप्रसाद और नास्ता-पानी के उपरांत गरबा एंव डांडिया नाच के साथ और माताजी के दर्शन का लाभ लिया।
इस अवसर कार्यक्रम संचालन समिति ने
हिंदू कैलेंडर के अनुसार, नवरात्र अश्विन की शुक्ल पक्ष के पहले दिन शुरू होता है। इन्हीं नौ दिनों कि अवधि के दौरान माता दुर्गा ने महिषासुर राक्षस को मार डाला था, देवी दुर्गा का, देवी माँ के रूप में विशेष धार्मिक महत्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री राम ने ठीक पहले नवरात्रि मनाने की परंपरा शुरू की थी। उन्होंने लंका जाने से पहले दुर्गा पूजा की और विजयी होकर लौटे। इन दोनों में नवरात्रि के भक्त माँ दुर्गा का आह्वान करते हैं जो ब्रह्मांड की सर्वोच्च ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस दिन कई जगहों पर देवी की विशेष पूजा भी कि जाती है और पंडालों के फूलों व लाइटों से सजाया जाता है और माँ दुर्गा की 9 छवियों की मूर्तियों की स्थापना पंडालों में कि जाती है।नवरात्रि का त्यौहार नौ दिन मनाया जाता है इस दिन देवी का आर्शीवाद पाने हेतु और अपने जीवन के दुख दूर करने करने के लिए मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा अर्चना करते है। ऐसा माना जाता है कि मां
दुर्गा अपने भक्तों को प्यार, निर्भयता, साहस और आत्मविश्वास और कई अन्य दिव्य आर्शीवाद देती इस अवसर
पर माँ भवानी की स्थापना को बिजली के रंग-बिरंगे झालरों से सजाया गया है। इसके अलावा सनसीटी की प्रवेशद्वार को भी सजाया गया है। बिजली के खंभों पर भी एलईडी की लड़िया लगाई गई हैं। नवरात्र से वातावरण भक्तिमय बना हुआ था-अंत में नवरात्रि महोत्सव कमिटी द्वारा यह कहा की आप सभीको अधर्म,अन्याय और बुराई पर धर्म,न्याय और अच्छाई की विजय की पावन पर्व विजयदशमी की एंव दशहरा के पावन पर्वकी मंगलमयी कामनाओं के साथ हार्दिक बधाई एंव सुख,शान्ति एंव समृध्दि की अनन्त शुभकामनाएं…!!
“”मंजर बुरा हो सकता है-मंजिल नहीं,दौर बुरा हो सकता है ज़िन्दगी नहीं””!!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here