Home गुजरात मुस्लिम यंग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित हुआ ब्लड डोनेशन कैम्प,एचडीएफसी बैंक तथा...

मुस्लिम यंग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित हुआ ब्लड डोनेशन कैम्प,एचडीएफसी बैंक तथा वलसाड़ रक्तदान केंद्र का रहा सहयोग….

0
180

तपोवन,संजान:उमरगांव तालुका के संजान गाँव में मुस्लिम यंग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प आयोजित किया गया,इस कैम्प को सफल बनाने में एचडीएफसी बैंक तथा वलसाड़ रक्तदान कैंद्र का सम्पूर्ण सहयोग रहा।
मुस्लिम यंग चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हर साल ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जाता है,हर साल की तरह इस साल भी कैम्प आयोजित किया गया था जिसमे एचडीएफसी बैंक तथा वलसाड़ रक्तदान केंद्र ने भी अपना सहयोग दिया।
25 सितंबर को आयोजित हुए इस ब्लड डोनेशन कैम्प में कुल मिलाकर 139 यूनिट ब्लड एकत्र किए गए,इस कैम्प में सभी धर्म के लोगो ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया,इस कैम्प में 122 पुरुषों तथा 17 महिलाओ ने रक्तदान किया।
मुस्लिम यंग चैरिटेबल ट्रस्ट हमेशा से लोगो की मदद करने को तत्पर रहते है और रक्त की जरूरत होने पर उपलब्ध करवाने में भी सक्षम साबित हुए है।
यह एक अच्छी मिसाल है कि आज हर साल यह मुस्लिम यंग चैरिटेबल ट्रस्ट रक्तदान कैम्प का आयोजन करता है।
इस कैम्प को सफल बनाने में अल्ताफ मलिक,आरिफ कांट्रेक्टर तथा साजिद पटेल में काफी जहेमत उठाई और कैम्प को सफल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!