Home संघप्रदेश दो बच्चे बड़े नहीं हो जाते तब तक उनके पूरे परिवार का...

दो बच्चे बड़े नहीं हो जाते तब तक उनके पूरे परिवार का खाना पीना कपड़ा और अन्य जरूरतों का पूरा खर्चा उठाएंगे दादरा नगर हवेली विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता

0
184

तपोवन, संजान : दर असल दुधनी के सरकारी स्कूल से प्रिंसिपल और एक शिक्षक का विश्व हिंदू परिषद की टीम को कॉल आया, अनीशा बेन कमलेश भाई कामडी धोरण 10 में पढ़ने वाली लड़की पता. बिलदारी पटेल पाड़ा दुधनी जिसके पिता नहीं है और मां सुनीता कामडी 3 सालों से बीमारी की वजह से बिस्तर पर ही पड़ी है छोटा भाई नवी कक्षा में पढ़ता है घर पर खाने पीने का सामान नहीं है और मां की सेवा भी करना पड़ता है इसलिए स्कूल छोड़ना चाह रही है। जैसे ही यह खबर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रशांत पाटिल उनकी पूरी टीम को पता चला तो तुरंत दुधनी गवर्नमेंट स्कूल जाकर प्रिंसिपल से बात की और प्रिंसिपल और शिक्षक के साथ उस लड़की पर घर पर जाकर उनको फिलहाल 3/4 महीने का राशन भी भर दिया कुछ कैश रकम भी दी और जब तक दोनों बच्चे कमाने लायक नहीं बन जाते तब तक उनका पूरा खर्चा उठाने का जिम्मेदारी भी ली.इस शुभ कार्य में विश्व हिंदू परिषद के टीम के साथ महाराष्ट्र जन सेवा संगठन के सुनील महाजन जी ने भी सहयोग दिया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!