भाजपा की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती विजया रहाटकर, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी ने धर्मेश चौहान और जेडीयू की टीम और सभी जिला पंचायत सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया :नीतीश कुमार को बड़ा झटका: दादरा नगर हवेली से जेडीयू का सफाया

0
214


जिला पंचायत के 15 सदस्यों ने जेडीयू का साथ छोड़ भाजपा की नीतियों को अपनाया, हुए दादरा नगर हवेली में से वंश परंपरा और आतंकी राजनीति का अंत

तपोवन, संजान : दादरा नगर हवेली से संयुक्त जनता दल को बड़ा बडा झटका लगा है। प्रदेश में से वंश परंपरा एवं आतंकी राजनीति का अंत के साथ संयुक्त जनता दल का नामोनिशान मिट गया है। दानह जिला पंचायत पर अब जेडीयू नही भाजपा का भगवा लहराएगा। सिलवासा मुन्सिपल कार्पोरेशन भी भाजपा के पास पहले से ही है। 15 जिला पंचायत सदस्य आने के बाद जिले की लगभग सभी पंचायतों में भी भाजपा का परचम लहराएगा।
ज्ञात हो कि जेडीयू के प्रदेशाध्यक्ष श्री धर्मेश चौहान ने कहा : “मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी के नेतृत्व में संयुक्त जनता दल ने भाजपा का साथ छोडकर बाहुबली, भ्रष्ट एवं परिवारवादी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल को चुना है। इस निर्णय के खिलाफ दादरा नगर हवेली जिला पंचायत के सदस्यों ने संयुक्त जनता दल को छोडने का निर्णय लिया है। जब आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अंत्योदय के आधार पर नया आत्मनिर्भर बन रहा है, तब संयुक्त जनता दल के केंद्रीय नेतृत्व का यह फैसला जनताद्रोही है। जनमत का विश्वासघात करने वाला है। इसलिए हमने संयुक्त जनता दल से रिश्ता तोडने का फैसला लिया है।”
• जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती निशा भंवर ने कहा : “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सब का साथ, सब का विश्वास के मंत्र पर हमें पुरा विश्वास है। मोदीजी की सरकार दानह के विकास के लिए दिनरात्र समर्पित है। इसलिए मोदीजी के नेतृत्व में काम करने का फैसला हमने लिया है. ”

• भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल ने कहा : “माननीय श्री मोदी जी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. श्री. जे.पी. नड्डा जी के नेतृत्व में हम प्रदेश को भाजपामय करेंगे. केंद्र, प्रदेश एवं जिला पंचायत में विकास का ट्रिपल इंजन अब दौडेगा.”

• निम्नलिखीत जिला पंचायत सदस्य भाजपा में विधिवत शामिल हुए :

  1. वैशालीबेन पटेल (दादरा)
  2. वंदनाबेन पटेल (नरोली)
  3. जशोदाबेन पटेल (खरडपाडा)
  4. गोविंदभाई भुजाडा (गलोंडा)
  5. मीनाबेन वरठा (किलवणी)
  6. रेखाबेन पटेल (मसाट)
  7. दीपककुमार प्रधान (रखोली)
  8. प्रवीणभाई भोया (सायली)
  9. दीपकभाई पटेल (अंबोली)
  10. विजय टेंबरे (कौंचा)
  11. ममताबेन सवर (दुधनी)
  12. निशाबेन भंवर (खानवेल)
  13. सुमनबेन गोरखना (रूदाना)
  14. पार्वतीबेन नडगे (मांदोनी)
  15. विपुलभाई भुसारा (सिंदोनी)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here