
तपोवन, संजान : आम आदमी पार्टी के नेशनल जोइन्ट जनरल सेक्रेटरी इसुदान गढ़वी ने एक वीडियो के जरिए महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी कल 2 सितंबर को द्वारका आ रहे हैं। द्वारका में अरविंद केजरीवाल जी भगवान श्री कृष्ण के चरणो में शीष झुकाएंगे। इसके बाद वे द्वारका में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। अरविंद केजरीवाल जी भगवान श्रीकृष्ण और भगवान श्रीबलराम की धरती से गुजरात की जनता के लिए बड़ी गारंटी का ऐलान करेंगे।
अरविंद केजरीवाल दोपहर में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर द्वारका के भगवान श्री कृष्ण के मंदिर में ध्वजारोहण करेंगे। उसके बाद वे पोरबंदर एयरपोर्ट से राजकोट पहुंचेंगे। इसके बाद अरविंद केजरीवाल अगले दिन 3 सितंबर को सुरेंद्रनगर में सरपंच सम्मेलन में उपस्थित होंगे और सरपंचों और VCE के साथ टाउन हॉल कार्यक्रम में संवाद करेंगे और उनका दर्द जानेंगे।



