सिलवासा नगरपालिका के उपाध्यक्ष अजयभाई देसाई ने खबर में नाम न चलाने पर पत्रकार प्रशान्त राय को दी धमकी

0
174

तपोवन, संजान : सिलवासा नगरपालिका के उपाध्यक्ष अजयभाई देसाई अपनी और भारतीय जनता पार्टी की मर्यादा भूल गये हैं। खबर में नाम न चलाने पर पत्रकार प्रशान्त राय को फोन कर धमकी देने लग गये। प्रशान्त राय

यूटी टुडे एवं प्रभात दर्पण सहित कुछ स्थानीय अखबार में काम करते हैं। साथ में LIVE NEWS 3D के नाम से यूट्यूब चैनल चलाते हैं। बिभिन्न अखबारों के न्यूज की कटिंग सोशल मीडिया के ग्रुप में शेयर भी करते हैं। दरमियान दिनांक 09-08-2022 को यूट्यूब चैनल के लिए “ तिरंगा झंडा लेकर सड़कों पर क्यों निकल पड़े हजारो बाईकर्स…” सिलवासा से खानवेल तक उल्लास के साथ निकली रैली” नामक शीर्षक से एक न्यूज बनाई थी। जिसे विभिन्न ग्रुप में शेयर भी किया था। न्यूज में सिलवासा नगरपालिका उपाध्यक्ष अजयभाई देसाई का नाम नही होने से इतना क्रोधित हो गये कि उन्होनें अपने मोबाईल नंबर 9824009331 से 3:12 PM पर पत्रकार प्रशान्त राय को व्हाट्सअप नंबर 8487058577 पर कॉल किये और अपमान करते हुए मारने की धमकी दी।
एक बड़े पद पर आसीन भाजपा पार्टी से जुड़े सिलवासा नगरपालिका उपाध्यक्ष का पत्रकारों के प्रति ऐसा रवैया उचित नही है। ये घोर निंदनीय कृत्य है। इनकी मंशा स्वतंत्र पत्रकारिता को डोमिनेट करने की है। पत्रकार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते उचित कार्यवाही की मांग की है। साथ ही कहा कि समाचार के लिए मुझे दिन/रात कभी भी फिल्ड में जाना पड़ता है। ऐसे में अजयभाई देसाई से जान का खतरा बना रहेगा .

सिलवासा नगर पालिका के उपाध्यक्ष अजय देसाई भारतीय जनता पार्टी के पदचिन्हों से भटक गए हैं। भारत के माननीय प्रधानमंत्री जी इतने बड़े पद पर बैठने के बाद भी कभी अपनी मर्यादा नही भूले। विरोधी दल के व्यक्तिगत टिप्पणी के बावजूद हमेशा संयम से काम लेते हैं। सभी के लिए आदरसुचक शब्दो का प्रयोग करते हैं। सिर्फ न्यूज में नाम नही लेने के कारण अजय देसाई भाषा की गरिमा भूल जाते हैं, पत्रकार को धमकी, अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल और मारने की धमकी देने लगते हैं। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से अनुरोध है कि इनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करें ताकि जनता में अच्छा संदेश जाएं। एक पत्रकार को इसलिए धमकी देना क्योंकि न्यूज में नाम नही लिया गया, स्वतंत्र पत्रकारिता का गला घोटने जैसा कृत्य है। क्या यह मीडिया पर शासन करने या हावी होने की मंशा रखते हैं ? पत्रकार ने भाजपा के शिर्ष नेताओ से नगरपालिका उपाध्यक्ष अजय देसाई पर उचित कार्यवाही की मांग की है। इनके कारण जनता में पार्टी की छवि धूमिल हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here