
तपोवन, संजान : आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में और प्रदेश में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम और हर घर तिरंगा अभियान मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को अपने घरों में तिरंगा ध्वज फहराने के लिए जागरूक करने और प्रेरित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दीव प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा और दमण शहर भाजपा मंडल की प्रभारी श्रीमती सिम्पल बेन काटेला एवं दमण जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अस्पी दमनीया के सयुक्त नेतृत्व में आज सुबह सात बजे से एक प्रभात फेरी निकाली गई। नानी दमण के समुद्र नारायण मंदिर से लिमड़ी माता मंदिर जयुपीटर तक निकली इस प्रभात फेरी में महिला मोर्चा की महिलाओ, दमण जिला भाजपा के और दमण शहर मंडल के पदाधिकारीगण और दमण नगरपालिका के पार्षदों द्वारा तिरंगा हाथों में लिए रघुपति राघव राजा राम का भजन गाते हुए दमण के शहरी विस्तारों में घूमकर जन-जागृति का अभियान चलाया गया।आज की इस प्रभात फेरी में उपस्थित अन्य महानुभावों में दमण जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अस्पी दमनीय, श्री लखम भाई टंडेल, श्री चंद्रगिरी टंडेल, श्री मनीष बाबू टंडेल, श्रीमती तरुणा बेन पटेल, नपा उपाध्यक्ष आशीष टंडेल, श्री चंद्रकांत काटेला, श्री महेश टंडेल, श्रीमती अमिता देशाई, किरीट दमनिया, राजीव भट्ट, और धनसुख पटेल वगैरह उपस्थित रहे।



