Home देश दो मुस्लिम छात्र बने रामायण क्विज प्रतियोगिता के विजेता,दोनों ने इस जीत...

दो मुस्लिम छात्र बने रामायण क्विज प्रतियोगिता के विजेता,दोनों ने इस जीत के साथ विविधता में एकता का श्रेष्ठ उदाहरण साबित किया….

0
196

तपोवन, संजान : देश की विविधता में एकता का श्रेष्ठ उदाहरण।
हिंदुस्तान ही एक ऐसी जगह है जहाँ विविधता में एकता देखने को मिलती है,यहाँ सदियों से अनेक धर्मो के लोग साथ मे रहते है।
राजकारण की वजह से धर्मो की लड़ाई देखने को मिल रही है परंतु यहाँ पर रहने वाले लोगों ने कभी भी एकता की डोर टूटने नही दी,सोशल मीडिया पर एक समाचार तेजी से फैल रहा है,इस समाचार में आप देख सकते है कि दो मुस्लिम छात्रों ने रामायण क्विज जीत ली है,सोशल मीडिया पर इस बारे में काफी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
उत्तरी केरल जिला के वालानचेरी केकेएसएम इस्लामिक और आर्ट्स कॉलेज में वर्षों के अभ्यास के बाद अनुक्रम पांचवा और अंतिम वर्ष के विद्यार्थी बासित और जाबीर ने पिछले महीने में आयोजित क्विज के पांच विजेताओं में स्थान हासिल किया।
रामायण क्विज में इस्लामिक कॉलेज के छात्रों ने जीत हाँसिल कर मीडिया का ध्यान खुदकी ओर आकर्षित किया,इन दोनो के जीत की खबर मिलते ही लोगो ने इन दोनों पर शुभकामनाओ की बरसात करदी।
केरल पब्लिशिंग हाउस ने जब मोहम्मद जाबीर पीके और मोहम्मद बासित को विजेता घोषित किया तब लोगो को विश्वास करना मुश्किल हो गया और सभी लोग आश्चर्य में पड़ गए,इस क्विज कॉम्पिटिशन में 1000 से ज्यादा लोगो ने हिस्सा लिया था,यह प्रतियोगिता का आयोजन जुलाई-अगस्त की बीच किया गया।
मोहम्मद बासित को रामायण की बहोत सारी चौपाईयाँ कंठस्थ है,जब उनको पूछा गया कि सबसे ज्यादा कौनसी चोपाई पसंद है,तब उन्होंने बताया कि अयोध्या कांड को चोपाई सबसे ज्यादा पसंद है।
सोशल मीडिया पर लगभग 82 हजार से ज्यादा लोगो ने लाइक किया है,इस पोस्ट पर अनेक लोगो ने कॉमेंट भी की है,एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए कहा कि ,सच मे इन बच्चो ने यह साबित किया है की ज्ञान कहीं से भी लिया जा सकता है,अन्य एक यूजर ने लिखा कि यही हमारा सच्चा हिंदुस्तान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!