Home संघप्रदेश “मन की बात” कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक श्रीमती फाल्गुनीबेन पटेल के नेतृत्व...

“मन की बात” कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक श्रीमती फाल्गुनीबेन पटेल के नेतृत्व में कार्यक्रम का विशाल आयोजन हुवा

0
179

तपोवन, संजान : आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम का आज 91वा संस्करण प्रसारित हुआ। मन की बात के सीधे प्रसारण से जुड़ने का दिव ज़िला को आज एकबार फिर अवसर प्राप्त हुआ।
भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी के मार्गदर्शन में एवं मन की बात कार्यक्रम की प्रदेश संयोजक श्रीमती फाल्गुनी बेन पटेल के नेतृत्व में दिव में मन की बात कार्यक्रम का विशाल आयोजन हुआ।प्रमुख्त: दिव ज़िला के माछीमार और खालासी एवं उनके परिवार के लोग इस मन की बात में जुड़े थे। साथ ही साथ दिव के समाज सेवक और उनके परिवार के लोग आज के कार्यक्रम में अपेक्षित थे।दिव ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्री बिपिन शाह, महामंत्री श्री मोहन भाई और दिव नगरपालिका की अध्यक्षा हिना बेन सोलंकी के अथाक प्रयासों से एवं फाल्गुनी बेन पटेल की प्रेरक उपस्थिति में आज के कार्यक्रम में क़रीब 600 से ज्यादा लोग उपस्थित रहे।
मन की बात कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात श्रीमती फाल्गुनी बेन पटेल ने सभी उपस्थितों का आभार माना एवं कहा की प्रधानमंत्री जी की आज हुई मन की बात काफ़ी हद तक हम सभी के लिए प्रेरणा दायी रही है।हमारे प्रदेश के इस छोटे से ज़िला दिव का परम सोभाग्य है की दिव को यहा की माछीमार और खलासी समुदाय को मन की बात कार्यक्रम के सीधे प्रसारण के साथ जुड़ने का दूसरी बार अवसर प्राप्त हुआ है में इसके लिए में हमारे प्रदेश की प्रभारी एवं भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती विजया राहटकर जी और प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष श्री दीपेश टंडेल जी का आभार व्यक्त करती हु।इस कार्यक्रम की प्रदेश प्रभारी के नाते आज के इस सफल आयोजन के लिए दिव ज़िला के हमारे सभी कार्यकर्ता भाई बहनो का हृदय पूर्वक आभार व्यक्त करती हूँ।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!