प्रशाशक श्री प्रफुल पटेल के मार्गदर्शन में “हर घर तिरंगा” अभियान को सफ़ल बनाने के अंतर्गत स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वी. के. दास ने सुरंगी क्षेत्र में अलग अलग बेठको का किया आयोजन

0
145

तपोवन, संजान : सुरंगी के चुने हुये जन प्रतिनिधि, उद्योग इकाइया के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य एवं अन्य सरकारी विभाग के कर्मचारियो, शिक्षक गण और सुरंगी पंचायत की जनता, व्यापारी-दुकानदारो के रही उपस्थितइस वर्ष पूरे देश में आज़ादी का अमरुत महोत्सव जोकि ७५ वर्ष आज़ादी को हो रहा हैं उसके अंतर्गत “हर घर तिरंगा” अभियान का आयोजन पूरे देश में १३ अगस्त २०२२ से १५ अगस्त २०२२ तक होगा. इसी संदर्भ में प्रदेश में संघ प्रशाशन ने भी पूरी तैयारी कर ली हैं की हर घर तितंगा अभियान को सफल बनाया जाय जिसके लिए माननीय प्रशाशक श्री प्रफुल पटेल जी के मार्गदर्शन में हर पंचायत क्षेत्र में लोगो ने कार्य शुरू कर दिया हैं. आज इसीके अंतर्गत स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वी। के. दास ने सुरंगी पंचायत क्षेत्र में अलग अलग बेठकों का आयोजन किया जीमे “हर घर तिरंगा” अभियान को सफलता पूर्वक केसे मनाया जाय उस पर चर्चा की गयी. स्वास्थ्य निदेशक डॉ. वी. के. दास ने सुरंगी के सभी चुने हुये जन प्रतिनिधि, जन समुदाय, उद्योग इकाई के प्रतिनिधि, स्वास्थ्य एवं अन्य सरकारी विभाग के कर्मचारी, शिक्षक गण और सुरंगी के दुकानदार – व्यापारीयो के साथ अलग अलग बेठक की गयी. आज बेठक में १३ अगस्त से १५ अगस्त २०२२ तक हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सभी को सूचना दी गयी की किस तरह से सभी को अपने अपने घरो / उद्योग इकाई / सरकारी कार्यालय / स्कूल / दुकानों पर हर जगह तिरंगा लगा कर आज़ादी का अमरुत महोत्सव को मनाना हैं और हमारे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के प्रति हमारा भाव और सन्मान प्रकट करना हैं. इसी के लिए सभी से यह भी चर्चा हुई की तिरंगा जब लगाया जाए उसकी गरिमा का पालन किया जाए और ध्यान रखा जाए की ध्वज को पूरे आदर के साथ लगाया जाए और सन्मान बना रहे. बेठक में यह भी चर्चा हुई की स्कूल में बच्चो एवं जन समुदाय लोगो को तिरंगा के प्रति जागरूक करने के लिए बिभिन्न प्रकार के स्पर्धा एवं वार्तालाप कार्यक्रम का आयोजन किया जाए जिस से लोगो में और खास करके बच्चो में अपने राष्ट्र ध्वज के प्रति जागरूकता बढ़े और आज़ादी का महत्व वह समझे. इस बेठकों के बाद स्वास्थ्य निदेशक ने सभी लोग जो बेठक में उपस्थित थे उनको अपने अपने क्षेत्र में काम शुरू कर देने के निर्देश दिये हैं और हर घर तिरंगा अभियान सफल बने उस दिशा में काम करे ऐसा सुरंगी पंचायत के लोगो से निवेदन किया हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here