Home गुजरात बांद्रा से जोधपुर जानेवाली सूर्यनगरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस का वापी मे स्टोपेज...

बांद्रा से जोधपुर जानेवाली सूर्यनगरी सुपर फास्ट एक्सप्रेस का वापी मे स्टोपेज पर समस्त राजस्थानी समाज द्वारा किया गया शानदार स्वागत

0
195

तपोवन, संजान : दानह के पिछले लोकसभा उप चुनाव मे प्रदेश के राजस्थान समाज ने केन्द्रीय रेल मंत्री माननीय श्री अश्विनी बैष्णवजी से सूर्यनगरी एक्सप्रेस का वापी मे ठहराव के लीए आवेदन किया था और अब रेल मंत्रालय द्वारा जन भावनाओ का सम्मान करते हुए सूर्यनगरी एक्सप्रेश का वापी मे ठहराव की स्वीकृति प्रदान की गई है।
आज तारीख 25.07.2022 दोपहर 3.15 बजे सूर्यनगरी एक्सप्रेस का वापी मे पहली बार स्टोपेज हुआ है
इसके लिए समस्त राजस्थानी समाज ने माननीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णवजी एवं भाजपा की प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती विजया राहटकर जी और प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री दिपेश टंडेल जी एवं दमण दीव सांसद श्री लालुभाई पटेल जी का आभार व्यक्त किया गया है।। आज सूर्य नगरी एक्सप्रेश के स्वागत के मौके पर वापी स्टेशन पर भारी संख्या मे राजस्थानी समाज के भाई बंधु उपस्थिति रहकर उनके द्वारा गाड़ी चालक, सह चालक एवं गार्ड का माल्यार्पण और पुष्पगुच्छ देकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया
गया।
इस अवसर पर उपस्थित महानुभावों में श्री दिपेशभाई टंडेल, वलसाड जिल्ला सांसद श्री के सी पटेल, श्रीमती तरुणाबेन पटेल, दमण जिल्ला पंचायत प्रमुख नवीनभाई पटेल, वैष्णव समाज अध्यक्ष श्री शांतिलाल पुजारी, वीरेन्द्र राजपुरोहित वग़ैरह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!