
तपोवन, संजान :
भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमन दिव प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर पधारे केन्द्रिय संचार राज्य मंत्री माननीय श्री देवुसिंह चौहान जी की प्रेरक उपस्थिति में आज सिलवासा भाजपा कार्यालय अटल भवन पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के युवा मोर्चा BJYM द्वारा तैयार की गई “सामाजिक न्याय पत्रिका” नामक पुस्तिका का अनावरण आदरणीय मंत्री महोदय के करकमलो द्वारा किया गया।
“सामाजिक न्याय पत्रिका” युवा मोर्चा द्वारा तैयार की गई एक उपयोगी पुस्तिका है।अनुसूचित जाति एवं जनजाति समुदाय के लिए भारत सरकार की कितनी योजना है उसका ब्योरा इसमे है एवं उसका लाभ किस प्रकार से ले सकते है इसका विस्तृत मार्गदर्शन इस पुस्तिका में उपलब्ध है।साथ ही साथ युवाओ के लिए केन्द्र सरकार की विविध योजनाओं का मार्गदर्शन इसके माध्यम से प्रदेश के युवा ले सकते है।
केन्द्रीय मंत्री श्री देवुसिंह चौहान जी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा के, विविध मोर्चा के और सिलवासा ज़िला के पदाधिकारीगण व अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।अपने संबोधन में माननीय मंत्री जी ने कहा की ST/SC समुदाय और युवाओं के लिए इस प्रकार की उपयोगी पुस्तिका बनाने के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ को बधाई एवं अभिनंदन देता हु।इस प्रकार के सेवाकिय,समाज उपयोगी कार्यों से समाज को एक सकारात्मक संदेश जाता है। उपस्थित कार्यकर्ताओ को माननीय मंत्री जी ने संगठनात्मक मार्गदर्शन दिया और आनेवाले २०२४ के लोकसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने का आवहान किया।।
आज के कार्यक्रम में मंच पर उपस्थित अन्य महानुभावों में प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री आदरणीय श्री विवेक दाढ़कर जी,दानह के पूर्व सांसद श्री नटुभाइ पटेल,सिलवासा नपा अध्यक्ष श्री राकेश सिंह चौहान, उपाध्यक्ष श्री अजय देशाई, प्रदेश भाजपा के महामंत्री श्री मनीष दर्शाई,श्री महेश गावित,दमन ज़िला पंचायत के अध्यक्ष श्री नवीन रमणभाई पटेल, प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष श्री विशाल पटेल की उपस्थिति रही।।



