कौशांबी दलित परिवार में जन्मी संजू ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके जीआईसी की प्रवक्ता बनी

0
199

कौशांबी जिले के हरदुआ गांव के ग्राम प्रधान के बहन का चयन होने पर चारों ओर खुशी का माहौल

कौशांबी दलित परिवार में जन्मी संजू ने लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके जीआईसी की प्रवक्ता बन गई है उनके प्रवक्ता बन जाने के बाद परिवार के साथ समाज के बीच खुशी की लहर है संजू के प्रवक्ता बनने पर लोगों ने उन्हें बधाई दी है

चायल तहसील के ग्राम पंचायत हरदुआ की रहने वाली संजू पुत्री स्व० रोशन लाल का चयन जीआईसी में संस्कृत विषय मे प्रवक्ता पद पर हुआ है संजू लगातार कई वर्षो से प्रयागराज में रह कर प्रवक्ता की तैयारी कर रही थी कठिन परिश्रम और अथक प्रयासों से उन्होंने सफलता प्राप्त की उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने बुधवार को प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज परीक्षा 2020 के तीन विषयो रसायन विज्ञान, गणित, और संस्कृत का अंतिम परिणाम जारी किया इनमे कुल 485 अभ्यर्थियों को सफलता मिली है लोक सेवा आयोग की परीक्षा परिणाम में कौशांबी के हरदुआ निवासी संजू को संस्कृत विषय से प्रवक्ता पद के लिए सफलता प्राप्त हुई आपको बता दे कि संजू पुत्री रोशन लाल एक दलित (पासी) परिवार से आती है। संजू की इस सफलता से उनके परिवार के साथ साथ जिले के पासी समाज का भी नाम रोशन हुआ है। संजू ने प्रारंभिक शिक्षा अपने ही गृह जनपद में और उच्च शिक्षा प्रयागराज से प्राप्त किए।

संजू के बड़े भाई श्री पाल वर्तमान में ग्राम पंचायत हरदुआ के ग्राम प्रधान है उन्होंने बताया कि उनकी बहन की इस सफलता से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है जब से उनको सफलता मिली है परिवार में और उनको बधाई देने वालों की भीड़ सी आ गई। संजू की सफतला से परिवार के साथ साथ पूरे गांव और जिले में खुशी की लहर है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here