भाजपा दमन ज़िला कार्यकारिणी दमण ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्री अस्पी दमणीया की अध्यक्षता मे आयोजित

0
162


तपोवन, संजान :
भारतीय जनता पार्टी दमण जिला कार्यकारिणी की बेठक आज दाभेल स्थित होटेल हनी गार्डन में आयजित हुई।।दमण ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्री अस्पी दमणीया की अध्यक्षता मे आयोजित हुई इस बेठक का दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ किया गया।।
मंचस्थ महानुभावों का पुष्पगुच्छ से स्वागत करने के बाद श्री अस्पी भाई दमनिया ने अपने स्वागतिय संबोधन में सभी का आज की बेठक में स्वागत करते हुए कहा की आज हम देश भर में केन्द्र की आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सरकार के सफलतम 8वर्ष को सेवा यज्ञ के रूप में देश भर में मना रहे है,
हमारे दमन ज़िला में आप सभी कार्यकर्ताओ के परिश्रम से हमने बूथ स्तर पर प्रत्येक कार्यक्रम को किया है एवं अभी भी यह निरंतर चालु है। केन्द्र सरकार की विविध योजनाओं के हमारे प्रदेश के लाभार्थीओ से हमने घर घर संपर्क अभियान के माध्यम से लगातार संपर्क कर उनके अनुभव व समस्याओं को साजा कर रहे है।में आप सभी कार्यकर्ताओ को अभिनंदन व बधाई देता हु की संगठन के एवं सेवा के प्रत्येक कार्यक्रमों में हमारी दमन ज़िला भाजपा की टीम ने अदभुत कार्य किया है।बूथ स्तर पर कार्यक्रम को ले जाने में आप सबकी महेनत सराहनीय है।मुजे ख़ुशी है की आज की कार्यकारिणी की बेठक में बड़ी संख्या में चुने हुए जनप्रतिनिधि उपस्थित है और यह संगठन की दृष्टि से एक सकारात्मक संकेत है।
श्री अस्पी भाई ने कुछ कार्यक्रमों के विषय में जानकारी देते हुए कहा की आनेवाली २१ जुन को विश्व योग दिवस के रूप में हमे मनाना है एवं आयोजन संबंधित दिशा निर्देश दिए आगे कहा की २३ जुन को डोकटर श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पूर्णयतिथि को बलिदान दिवस के रूप में मनाते हुए विविध कार्यक्रम हमे करने है। २५ जुन को देश में कोंग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के दिवस को भाजपा प्रत्येक वर्ष देशभर में ब्लेक डे, के रूप में मनाती है,उस दिन हमारे प्रदेश में भी विविध कार्यक्रम होने वाले है।
आज की बैठक में  स्थानीय प्रस्ताव जिला मंत्री शिव कुमार, द्वारा रखा गया। और उसका अनुमोदन दमण जिला महामंत्री राजीव भट्ट द्वारा किया गया।
आज की कार्यकारिणी की बेठक में शिक्षण,स्वास्थ्य ,व्यवसायी , खेल संबंधी एवं प्रशानिक व्यवस्था जेसे विषयो पर चर्चा विचारणा एवं सुझावों पर बहस के साथ उपस्थितों की सहमति से स्थानीय प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया गया।
आज के कार्यक्रम में अन्य उपस्थितों में प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक मजीद लधानी,प्रदेश भाजपा की सचिव फाल्गुनी बेन पटेल,दमनवाडा ग्राम पंचायत के सरपंच श्री मुकेश गोसावी,दमन शहर अध्यक्ष श्री हीरेन जोशी ,ज़िला महामंत्री राजीव भट्ट और विमल पटेल, डीएमसी कौंसिलर चंद्रगिरी टंडेल,जसविंदर रणजीतसिंह ,
रश्मिबेन हलपति ,अनीता पटेल ,जिला पंचायत सदस्य  विकाश पटेल, सिंपलबेन अम्रतभाई पटेल,गोदावरी शीतल पटेल , वग़ैरह उपस्थित रहे।।कार्यकारणी बैठक का संचालन महामंत्री श्री राजीव भट्ट द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here