सरिगॉव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के नए प्रमुख कमलेशभाई भट्ट का हुआ स्वागत समारोह,कमलेश भट्ट ने 2 साल के लिए संभाली SIA की जिम्मेदारी….

0
189

तपोवन : सरिगॉव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन में आज के दिन कमलेश भट्ट के स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था,इस समारोह में काफी लोगो ने उपस्थिति बताई।
इस कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके हुई, सभी लोगो ने कमलेश भट्ट को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और 2 सालो में सरिगॉव इंडस्ट्रीज के लिए अच्छा काम करे ऐसी मनोकामना की,साथ ही शिरिष देसाई का भी लोगो ने तहे दिल से शुक्रिया अदा किया और उन्होंने जो सरिगॉव कि इंडस्ट्रीज के लिए काम किया है उसकी भी तारीफ की गई।
SIA के नए प्रमुख कमलेश भट्ट को भी इंडस्ट्रीज में काम करने का खासा अनुभव है ऐसा भी कहा जा सकता है क्योंकि कमलेश भट्ट पीछले 30-32 सालो से सरिगॉव इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन के सदस्य रहे है,सकारात्मक तरीके से काम करने में शिरिष देसाई की काफी हद तक मदद भी की है।
SIA के सभी नए और पुराने सदस्यो ने कमलेश भट्ट का स्वागत किया और नए प्रमुख के तौर पर सन्मान किया,इस कार्यक्रम में कई इंडस्ट्रीज के मालिकों ने मुम्बई से आकर हिस्सा लिया।
इस कार्यक्रम में सरिगॉव के राजनेता राकेश राय,सरिगॉव के सरपंच सहदेव वाघात,मांडा के सरपंच प्रभु ठाकरिया,जिला पंचायत सदस्य दीपक मिस्री उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम की शोभा ओर बढ़ गई जब वापी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रमुख कमलेश भगत और उमरगॉव इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रमुख जिग्नेश बारी पहोंचे।
इस कार्यक्रम में सरिगॉव इंडस्ट्रीज़ के विकास की बाते कही गई,शिरिष देसाई ने भी सबको आश्वाशन देते हुए इंडस्ट्रीज के विकास की बात कही,उसके बाद उपस्थित सभी मेहमानो को धन्यवाद कहा,इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ओर लोगो का स्वागत करने में शमीम भाई रिज़वी ओर विनोदभाई ने काफी जहेमत उठाई।
कार्यक्रम के अंत मे भोजन के बाद सभी ने विदाई ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here