Home संघप्रदेश दमन में दी इंटरनॅशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब द्वारा जोन सोशल मीट...

दमन में दी इंटरनॅशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब द्वारा जोन सोशल मीट के अनुसंधान में ‘मौज’ कार्यक्रम का हुआ आयोजन….

0
177

तपोवन, संजान :दी.23 मई को दमन में दी इंटरनॅशनल एसोसिएशन ऑफ लायंस क्लब द्वारा जोन सोशल मीट के अनुसंधान में ‘मौज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्र गान गाकर कि गई, इस कार्यक्रम में कुमारी ऋत्वि ने सुस्वागतम डांस के साथ बहोत ही बढ़िया तरीके से सबका स्वागत किया,जिसके लिए ऋत्वि का सम्मान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला.निशिथ किनारीवाला ने तोहफा देकर किया।
वर्षा बहन द्वारा इस कार्यक्रम के आर्गेनाइजर जोन-3 की जोन चेयर पर्सन ला.उषाकिरण राणा जी का परिचय दिया गया,इस कार्यक्रम में लोगो ने अलग-अलग तरीके का मनोरंजन भी किया,किसी ने डांस किया तो किसी ने गाना गाकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस कार्यक्रम में लोगो मे अपने पुराने अनुभवों को ताजा किया और लायंस क्लब के सदस्य यूँही एक दूसरे से जुड़े रहे और क्लब का नाम और आगे बढ़ाए ऐसी मनोकामना की,इस कार्यक्रम का सभी ने काफी आंनद लिया।
इस कार्यक्रम के मुख्य महेमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ला.निशिथ किनारिवाला,स्पेशल महेमान ला.संगीता देसाई,ला.मुकेश पटेल(डिस्ट्रिक्ट गवर्नर),ला.दीपक पखले,ला.परेश पटेल,ला.जश्वीका देसाई रहे।
इस कार्यक्रम में होस्ट क्लब प्रेसिडेंट ला.विजयभाई सोम,ला.वसंत पटेल,ला.कांति दांगी,ला.नितिन पटेल,ला.सुधीर पटेल,ला.धनसुख चायवाला,ला.ज्योति बंछोड,ला.मनीष राणा,ला.भरत पटेल,ला.अशोक राणा,ला.शैला दमनिया,ला.कांति दमनिया,ला.वर्षा शाह,ला.हर्षद शाह,ला.वर्षा पटेल,ला.रीता पटेल,ला.भारती पटेल और अनेक लोगो ने उपस्थिति बताई।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक राणा और उषाकिरण राणा ने काफी महेनत की और इस सुंदर कार्यक्रम का आयोजन करने पर अंत मे सभी लोगो ने इनको धन्यवाद भी कहा,इस कार्यक्रम की होस्ट रही चाहत मिश्रा।इस कार्यक्रम में आये हुए कुछ मेहमानो का स्वागत तोहफे के साथ किया गया और अंत मे सभी लोगो ने भोजन करते हुए विदाई ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!