
तपोवन,संजान :सिलवासा स्थित श्रीमती देवकीबा मोहनसिंह जी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस के 8वें फांउडेशन डे पर 11 अप्रैल 2022 को शाम 7 बजे से कॉलेज परिसर में शैक्षणिक गुणवत्ता को लेकर ‘मिलाप’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सिलवासा, सिंदोनी, सिल्ली, दमण, वापी, सरीगाम, उमरगाम, पारडी सहित अन्य स्कूलों के प्राचार्य शामिल हुए. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को उच्चतर शिक्षा के लिए पारंगत बनाना था. क्योंकि स्कूल से विद्यार्थी जब कॉलेज में प्रवेश करते है तो उससे पूर्व इन विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है. जिसका मिलाप कार्यक्रम में अद्भूत मिसाल भी देखने को मिला. कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहाण, ट्रेजरर विश्वेष दवे, मैनेजिंग कमिटी मेंबर कुलदीप सिंह मुंदरा, श्रीमती देवकीबा मोहनसिंह जी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस की इंचार्ज प्रिंसिपल डॉ. सीमा पिल्लई के हाथों से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. तत्पश्चात विभिन्न सेकेण्डरी एवं हायर सेकेण्डरी से आये प्राचार्यों का एक-दूसरे से परिचय कराया गया तत्पश्चात देवकीबा कॉलेज को शून्य से शिखर पर पहुंचने के संदर्भ में प्रजेन्टेशन प्रस्तुत की गयी. इस दौरान मिलाप कार्यक्रम में सम्मिलित प्राचार्यों ने जहां अपने स्कूलों में आधुनिक शैक्षणिक व्यवस्था पर प्रकाश डाला वहीं श्रीमती देवकीबा मोहनसिंह जी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस द्वारा प्रदत्त विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए पूरे कॉलेज मैनेजमेंट की जमकर सराहना की गयी. क्योंकि इस कॉलेज में इनसभी स्कूलों के बच्चे एडमिशन लेकर गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राप्त कर अपने उज्जवल भविष्य की नींव रखते है, जिसका समय-समय पर उदाहरण भी देखने को मिलता है. इस अवसर पर शिक्षा को आधुनिक बनाने एवं उसमें गुणवत्तापूर्ण सुधार को लेकर हमेशा प्रयासरत रहने वाले लायंस क्लब ऑफ सिलवासा चेरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन फतेहसिंह चौहाण ने अपनी कमेटी के साथ जहां सभी प्रिंसिपलों से मिलकर उनका परिचय लिया वहीं शिक्षा को बेहतर बनाने में एकजुट प्रयास पर जोर दिया.
बता दें कि फतेहसिंह चौहाण के द्वारा कालांतर में शिक्षा को लेकर लायंस स्कूल, श्रीमती देवकीबा मोहनसिंह जी चौहान कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड साइंस एवं हवेली इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च के रूप में डाला गया बीज आज वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है. जहां एक से बढ़कर एक विद्या के धनी विद्यार्थी निकले है जो देश-विदेश में अपनी प्रतिभा कि छाप छोड़ रहे है।

Advertisement



