Home संघप्रदेश भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दीव प्रदेश के मीडिया...

भारतीय जनता पार्टी दादरा नगर हवेली एवं दमण दीव प्रदेश के मीडिया संयोजक (प्रवक्ता) श्री मजीद लधानी को ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन AIMJF द्वारा वलसाड जिला जोन SG-3 एवं संघप्रदेश दमण सिलवासा की 7 जमातों का बनाया गया जोनल सेक्रेटरी और मेमन समाज के संगठन का राष्ट्रीय मीडिया संयोजक….

0
186

तपोवन,संजान:दिनाक 11/04/2022 को देर शाम मुंबई के बेग मोहमंद बाग स्थित AIMJF की हेड ऑफिस में “मेमन डे” सेलिब्रेशन एवं इफ्तार पार्टी कार्यक्रम का आयोजन हुआ था,तत्पश्चात फेडरेशन के पदाधिकारिओ की एक बेठक अध्यक्ष श्री इकबाल ऑफिसर के नेतृत्व में आयोजित हुई थी,इस बेठक में यह निर्णय लिया गया की वलसाड जिला की सभी मेमन जमात व दमण सिलवासा मिलकर 7 जमातों के जोनल सेक्रेटरी के पद पर मजीद लधानी को नियुक्त कीया जाता है।साथ ही कल की बेठक में एक और निर्णय लेते हुए अध्यक्ष श्री ऑफिसर द्वारा श्री मजीद लधानी को ऑल इंडिया मेमन जमात फ़ेडरेशन के पूरे भारत के संगठन का मीडिया संयोजक के पद पर नियुक्ति दी गई।
ऑल इंडिया मेमन जमात फेडरेशन भारत में रहने वाले 16 लाख से ज्यादा मेमन समाज की 500 से ज्यादा की जमातों की मातृ संस्था है।
इस संस्था का मुख्य उदेश्य समाज सेवा एवं समाज के निचले तबक्के के लोगों का अपलिफ्टमेंट ओर हाउसिंग हेल्प प्रमुख उदेश्य है।इस संगठन के माध्यम से मेमन समाज के सामान्य लोगों को अपना खुद का घर लेने की मदद सहाय के रूप में दी जाती है।एवं बिना किसी ब्याज के एक लाख से तीन लाख तक का व्यावसायिक ऋण दिया जाता है,जिसके चलते समाज के निचले वर्ग को अपलिफ्टमेंट करने में मदद मिलती है।भारत का एवं समग्र विश्व का मेमन समुदाय 11 अप्रैल को “वर्ल्ड मेमन डे”के रूप में मनाता है,इस दिन विश्व भर में समाज सेवा के विविध कार्यक्रम किए जाते है।
यह संगठन ना सिर्फ़ मेमन समाज के लिए काम करता है बल्कि सर्व समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम काम करता है।प्राकृतिक आपदा के समय देश के प्रत्येक क्षेत्र में मदद पहुँचाने का कार्य संस्था द्वारा अग्रिम श्रेणी में रखकर किया जाता है।महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त कई गाँवों में बोरवेल खुदवाना ,टेंकर से पानी की सुविधा देना,सर्व समाज समूह लग्न,लोकडाउन के समय लाखो की संख्या में अनाज किट वितरण वगेरह जेसे कार्य इस संस्था द्वारा बिना किसी प्रचार के किए जाते रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!