दमण में समाज कल्याण विभाग द्वारा “नशा मुक्‍त भारत अभियान” अंतर्गत बीच साइड नाइट मैराथन का हुआ आयोजन |

0
159

संघ प्रदेश प्रशासन द्वारा दिनांक 26-03-2022 को नशा मुक्‍त भारत अभियान अंतर्गत “एक युद्ध नशे के विरुद्ध” & “SAY NO TO DRUGS” के थीम पर बीच साइड नाइट मैराथन का आयोजन किया गया था | यह मैराथन समाज कल्याण विभाग सचिव श्रीमती भानु प्रभा एवं दमण समाहर्ता डॉ.तपस्या राघव के दिशानिर्देशन एवम मार्गदर्शन मे किया गया ।

इस मैराथन मे ओनलाइन माध्यम से 700 लोगों ने पंजिकरण करवाया । उसके अलावा पास के राज्य गुजरात एवं महाराष्ट्र से भी धावकों ने बढचढ के हिस्सा लिया। लगभग 1500 से 2000 धावकों ने दौड लगाइ और इस मैराथन को सफल बनाया ।

कार्यक्रम की शुरुआत मे समाज कल्याण विभाग के डायरेक्टर श्री जतिन गोयल ने नशे को रोकने के उद्देश्य से सभी उपस्थित नागरिकों को नशा मुक्त भारत की “शपथ” दिलाई ओर धावकों का हौसला बढाया ।

इस मैराथन का ‘फ्लाग औफ’ समाज कल्याण विभाग सचिव श्रीमती भानु प्रभा एवं डायरेक्टर जतिन गोयल ने हरी झंडी दिखाकर किया । इस कार्यक्रम में अनेक प्रशासनिक अधिकारियों ने शामिल होकर सभी का उत्साह बढ़ाया । मैराथन के अंत मे अलग अलग आयु वर्ग के प्रतिभागि विजेताओं को पुरस्कार दिए गए ।

समाज कल्याण विभाग/महिला बाल विकास सचिव श्रीमती भानु प्रभा ने मैराथन मे उपस्थित सभी धावकों का उत्साह बढाते हुए कहा की इस देश को और हमारे प्रदेश को नशा मुक्त बनाकर मां भारती की सेवा करें। अपने परिवार, अपने इलाके, अपने प्रदेश, गांव और अपने कार्यस्थल को नशा मुक्त रखे, गांव और अपने शहरों में नशा मुक्त भारत अभियान का प्रचार करें । अंत मे उन्होंने कहा की अपने देश एवं प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए अपनी क्षमता अनुसार हर संभव प्रयास करें ।

ज्ञात हो राष्‍ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो, नई दिल्‍ली द्वारा नशा मुक्‍त भारत अभियान में सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन के लिए देश के 272 जिलों में से जिन 20 जिलों को पुरस्कृत किया गया, इनमें दमण जिला भी शामिल है। माननीय प्रशासक महोदय के नेतृत्व में दमण में किये गये प्रयासों की बदौलत दमण जिला समाहर्ता डॉ.तपस्‍या राघव को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्‍कृत किया गया था ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here